Uncategorized

कबाड़ से जुगाड तैयार कर महिलाएं हों रहीं आत्मनिर्भर

जल एवं पर्यावरण संरक्षण में निभा रहीं अपनी भागीदारी

रविशंकर जलाशय गंगरेल बांध में 5 और 6 अक्टूबर को करेंगी सामग्रियों का प्रदर्शन

धमतरी/ देश, प्रदेश सहित जिले में भू जल स्तर लगातार नीचे जाने लगा। इसे ध्यान में रखकर कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी की पहल पर जिले में नारी शक्ति से जल सकती अभियान के तहत् लोगों को जल संरक्षण के लिए लगातार जागरुक किया जा रहा है। जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए जितना पानी का सदुपयोग, उसे सहेजना जरुरी है, उतना ही जरूरी साफ सफाई और प्लास्टिक मुक्त बनाए रखना। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखकर कलेक्टर सुश्री गांधी सहित जिला प्रशासन द्वारा बीते दिनों जीवनदायिनी महानदी के आसपास साफ़ सफ़ाई कर प्लास्टिक मुक्त गंगरेल बनाने का संदेश दिया गया। वहीं जिले के नगरीय निकाय, ग्रामों, मोहल्ला और वार्डो में स्वच्छता ही सेवा अंतर्गत साफ सफाई की जा रही है। इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता, स्वयं सेवी संस्थाएं, बिहान और ग्रीन आर्मी की महिलाएं, नेहरू युवा केंद्र के प्रतिनिधि सहित आमजन शामिल हो रहे हैं।

इन्हीं सब कार्यक्रमों के साथ ही नगर निगम धमतरी की एन आर एल एम की महिलाओं ने भी जल एवं पर्यावरण संरक्षण का बीड़ा उठाया। उन्होंने अपने आसपास पड़े कबाड़ से जुगाड तैयार किया। इसमें प्लास्टिक के बॉटल, पुट्ठा, कागज़, डिस्पोजल, प्लास्टिक के मोती, चूड़ियों इत्यादि का उपयोग कर घर सजावट की वस्तुएं जैसे झूमर, गुलदस्ता, हाफ पर्दा, वॉल हैंगिंग, चिड़िया का घोंसला सहित अन्य आकर्षक सामग्रियां बनाईं। इससे उन्हें आमदनी तो होती है, साथ ही जल एवं पर्यावरण संरक्षण भी में भी अपनी सहभागिता निभा रही हैं।

गौरतलब है कि लोगों को जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरुक करने के उद्देश्य से आगामी 5 एवं 6 अक्टूबर को रविशंकर जलाशय गंगरेल बांध में जल जगार महोत्सव आयोजित किया जा रहा है, जिसमें कबाड़ से जुगाड के तहत प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!