Uncategorized

जिले में शिविर लगाकर किया जा रहा फसल चक्र परिवर्तन के लिए प्रोत्साहित

आज आयोजित शिविर में चारों विकासखण्ड के कुल 153 किसानों ने दलहन-तिलहन हेतु दी सहमति

धमतरी 18 अक्टूबर 2024/ कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के निर्देश पर जिले में फसल चक्र परिवर्तन के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके लिए कृषि विभाग का अमला लगातार शिविर लगाकर जल एवं पर्यावरण संरक्षण और मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने के लिए ग्रीष्मकालीन धान के बदले दलहन, तिलहन और नगदी फसल लगाकर फसल चक्र परिवर्तन के फायदों से लोगों को अवगत करा रहा है। उप संचालक कृषि ने बताया कि आज धमतरी विकासखण्ड के ग्राम झिरिया, कुरूद के कोसमर्रा, मगरलोड के कुल्हाड़ीकोट और नगरी के कुकरेल में फसल चक्र परिवर्तन शिविर लगया गया। इन शिविरों में कुल 290 किसान उपस्थित रहे, जिनमें से 153 किसानों ने 31.35 हे.रकबा में दलहन, तिलहन की फसल लेने की सहमति दी। इन शिविरों में ऋण स्वीकृति के 44 आवेदन प्राप्त हुए, वहीं बीजोत्पादन के लिए 38 आवेदन प्राप्त हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!