बाइक राइडर रिद्धि ठक्कर की हादसे मे मौत: महापौर रामू रोहरा ने पेश की मानवता की मिसाल, जुटे रहे अस्पताल से लेकर पोस्टमार्टम और शव को प्लेन से मुंबई भिजवाने तक

मृतिका के परिजनों ने मुंबई से कॉल कर महापौर से की थी मदद की मांग,श्री रोहरा ने किया हर सम्भव सहयोग, युवा राइडर के निधन पर जताया शोक
आज सुबह एक बाइक राइडर टीम के एक सदस्य की सड़क दुर्घटना मे दर्दनाक मौत हो गई.इस दौरान शहर के प्रथम नागरिक महापौर जगदीश( रामू ) रोहरा की मानवता भी सामने आई.
मिली जानकारी के अनुसार रिद्धि ठक्कर निवासी कांदिवली मुंबई वेस्ट जो एक बाइक राइडर थी. स्वयं के साथ राइडर टीम मे कुल 23 राइडर थे जो आज भी राइड पर निकले थे. वे रायपुर से कांकेर के लिए निकले थे तभी मरका टोला के पास ट्रेलर ने एक बाइक राइडर रिद्धि ठक्कर को अपनी चपेट मे ले लिया जिससे उसकी मौत हो गई. इस गंभीर हादसे के बाद रिद्धि के परिजनों को किसी के द्वारा महापौर रामू रोहरा नंबर दिया गया. जिसके पश्चात् रिद्धि के परिजनों ने महापौर रोहरा को फोन कर अपने पुत्री के साथ हुए सड़क दुर्घटना की जानकारी दी और मदद की मांग की . जिस पर तत्काल महापौर रामू रोहरा ने हादसे के बारे मे पूरी जानकारी जुटानी शुरू की. पता चला हादसा दूसरे जिले के मरका टोला मे हुआ. वे मौके के लिए निकलने ही वाले थे की उन्हें सूचना मिली की घायल रिद्धि को बेहतर उपचार हेतु धमतरी श्री राम हॉस्पिटल धमतरी लाया जा रहा है. वे पहले से ही हॉस्पिटल मे पहुँच गए और तत्काल उपचार के व्यवस्था करवाने जुटे रहे. इस दौरान जैसे ही रिद्धि को हॉस्पिटल लाया गया उनकी मौत हो गई. इस दुःखद घटना से महापौर काफ़ी व्याथित हो गए. लेकिन इसके बाद उन्होंने खुद को संभाला और आगे की व्यवस्था मे जुट गए. महापौर श्री रोहरा पुलिसिया और अन्य दस्तावेजी कार्यवाही को सरल व समयबद्ध तरीके से पूरा करवाने जुटे रहे. मृतिका रिद्धि के पोस्टमार्टम से लेकर उनके शव को कार्गो (प्लेन सुविधा ) से मुंबई भिजवाने तक जिम्मेदारियो का निर्वहन करते रहे. इस सम्पूर्ण घटनाक्रम के दौरान महापौर रामू रोहरा ने मानवता का परिचय दिया. और अपनी लाडली की आकस्मिक मौत से दुखो का पहाड़ झेल रहे लोगो की छोटी सी मदद कर अपने स्तर पर कार्य किया. श्री रोहरा ने रिद्धि ठक्कर के निधन पर शोक व्यक्त कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है. उक्त सम्पूर्ण घटना क्रम से स्पष्ट होता है कि महापौर रामू रोहरा न सिर्फ शहर के विकास के लिए गंभीर और प्रयासरत है बल्कि इंसानियत के प्रति भी अपनी जिम्मेदारियो का निर्वहन बखूबी कर रहे हैँ.
