Uncategorized

च्वाईस सेंटर से मोबाइल व नगद चुराने वाले को सिहावा पुलिस ने किया गिरप्तार, नगदी 33100 व मोबाइल बरामद

आरोपी के विरुद्ध थाना सिहावा में धारा- 331 (1),305(ए) बीएनसएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर भेजा गया जेल

प्रार्थी तबस्मुन रिजवी पति मो. अंसार रिजवी निवासी गढियापारा थाना सिहावा जिला धमतरी ने थाना आकर लिखित आवेदन पर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 16-17 अक्टूबर के मध्य रात्रि कोई अज्ञात चोर द्वारा रजा च्वाईस सेंटर सिहावा की सेंटर का ताला तोडकर दुकान अंदर प्रवेश कर नगदी रकम 38000 रूपये एवं एक मोबाईल चोरी कर ले गया कि प्रार्थिया लिखित आवेदन पर रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के विरूद्ध थाना सिहावा मे धारा 331(1),305 (ए) बीएनसएस कायम कर विवेचना मे लिया गया। विवेचना दौरान थाना प्रभारी सिहावा द्वारा आस-पास दुकान में लगे सीसीटीव्ही कैमरा एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी की पता साजी कर आरोपी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ किया गया, जो चोरी करना स्वीकर करने पर आरोपी के मेमोरण्डम कथन के आधार पर आरोपी द्वारा चोरी गये सामान-एक एयर बैग मे चोरी के मशरुका नगदी रकम 33100 रूपये एवं विवो कंपनी का मोबाईल, कीमती 8000 रू० जुमला कीमती 41,100 रू० को आरोपी के कब्जे से जप्त किया गया तथा घटना में प्रयुक्त सब्बल व टुटा हुआ ताला को जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिहावा एवं थाना स्टॉफ की विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!