Uncategorized

मगरलोड पुलिस द्वारा 4 जुआरियो पर की गई कार्यवाही,1100 रुपए नगद एवं 52 पत्ती जप्त

थाना मगरलोड को मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम भरदा,शिव मंदिर के पास ताश जुआ खेल रहे की सूचना पर तत्काल मगरलोड पुलिस द्वारा मुखबिर के बताये जगह जाकर घेराबंदी कर पकड़ा गया जो की आम जगह में रूपये पैसे से हारजीत का दांव लगाकर ताश काट पत्ती नामक जुआं खेलते रंगे हाथ मिलने पर चारों आयोपियों के कब्जे से नगदी रकम 1,100 रू एवं 52 पत्ती ताश जप्त कर थाना मगरलोड में धारा 03(2)जुआ एक्ट के तहत अपराध कायम कर वैधानिक कार्यवाही किया गया.पकड़े गए आरोपियों में सागर पिता शिव निर्मलकर 22
वर्ष,साहिल साहू पिता राजेंद्र साहू 20 वर्ष, नीरज साहू पिता हुलास राम 27 वर्ष सा० भरदा, बुधदेव साहू पिता खेमलाल साहू 22 वर्ष सा० बेलोरा शामिल है.
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मगरलोड एवं.थाना मगरलोड स्टॉफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!