Uncategorized

मौसम में आई ठंडक, तापमान में बदलाव का सेहत पर पड़ रहा विपरीत प्रभाव

सर्दी, खांसी, गले में खराश, दर्द की समस्या से पीडि़त हो रहे लोग

जिला अस्पताल सहित निजी अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या, घरों में जतन कर भी हो रहे ठीक

धमतरी । मौसम में बदलाव का हमारी सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। और हम बीमार पड़ जाते है। वर्तमान में ऐसा ही हो रहा है। मौसम में ठण्डकता आने से तापमान में बदलाव होते जा रहा है। जिससे लोग मौसमी बीमारियों से पीडि़त हो रहे है। ज्ञात हो कि पिछले कुछ दिनों से विशेषकर दीपावली पर्व के बाद से पारा घटने लगा हैै। विशेषकर सुबह और रात में तापमान नीचे चला जाता है। दिन में भी उमस कम हुई है। सुबह कोहरा छाया रहता है। गुलाबी ठंड का अहसास होता है। वैसे तो ठण्ड का मौसम सेहत बनाने का मौसम होते है। लेकिन जरा सी लापरवाही से सेहत बिगड़ भी सकती है। पिछले कई दिनों से मौसमी बीमारियों से पीडि़तों की संख्या एकाएक बढ़ गई है। सर्दी, खांसी, बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द गले में खराश व दर्द की समस्या से लोग जूझ रहे है। इन बीमारियों के कारण जिला अस्पताल सहित समस्त शासकीय व निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ी है। लेकिन दवाईयों के साथ ही सावधानी बरतने पर ही आराम मिल रहा है। मौसम में परिवर्तन के साथ सेहत बिगडऩा आम बात है। इससे सेहत खराब होने पर लोग घर पर ही घरेलु नुस्खे और जतन कर भी ठीक हो रहे है। सर्दी, खांसी, जुकाम में सावधानी और जतन ज्यादा कारगर माना जाता है।
10 के बाद बढ़ेगी ठंड
बता दे कि बंगाल की खाड़ी में बने तूफान दाना का असर छग व धमतरी जिले में आंशिक रहा लेकिन आसमान मे बादल कई दिनों तक छाये रहे नतीजन उमस बढ़ गई थी। लेकिन अब बादल छंटने के बाद ठंड का असर बढऩे लगा है। अगले एक दो दिन बाद मौसम विज्ञानियों द्वारा ठंड तेजी से बढऩे की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसा अनुमान है कि इस साल ठंड कड़ाडे की पड़ेगी। फिलहाल ठंड की दस्तक तो जरुर हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!