Uncategorized

भाजपा सरकार द्वारा 500 रू में गैस सिलेंडर देने का चुनावी वादा जुमला साबित हो रहा हैं – विधायक ओंकार साहू

रायपुर दक्षिण विस में विधायक सहित वरिष्ठ व युवा कांग्रेसी कर रहे लगातार प्रचार-प्रसार


धमतरी। धमतरी विधायक ओंकार साहू , सिहावा विधायक अम्बिका मरकाम,पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी,जिला पंचायत उपाध्यक्ष निशु चंद्राकर , जिला पंचायत सदस्य मीना सत्येंद्र बंजारे , सुमन साहू सदस्य जिला पंचायत, सहित युवा कांग्रेस ,एनएसयुआई नें रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा के पक्ष में जनसंपर्क कर मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में वोट की अपील की। धमतरी विधायक ओंकार साहू नें जनसम्पर्क के दौरान कहा प्रदेश में पिछले 10 महीनों से अपराध बेलगाम है। रायपुर दक्षिण में बुनियादी सुविधाएं नहीं है, जबकि भाजपा इसे अपना गढ़ कहती है ,उस हिसाब से यहां विकास शून्य हैं बल्कि रायपुर दक्षिण में आये दिन चाकू-बाजी से लोगों की जान जा रही है। रायपुर दक्षिण में चाकूबाजो के कारण महिलाओं के लिए डर का माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा यह चुनाव एक सामान्य घर के लड़के का चुनाव है जो कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा के रूप में आपके सामने हैं। अभी हालही में हम देख रहे हैं जो बीजेपी नें चुनाव के दौरान घोषणा पत्र में कहा था कि रिक्त पदों पर हम 57 हजार शिक्षकों कि भर्ती करेंगे मगर ये वादा जुमला साबित हो रहा है। युवा साथी लगातार शिक्षक भर्ती के मांग को लेकर लगातार आंदोलनरत हैं युवा साथी सरकार से इच्छा मृत्यु कि मांग कर रहे हैं े और तालाब मे डूबकर अद्र्धनग्न विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा बीजेपी नें अपने घोषणा पत्र में कहा था कि हर गरीब परिवार को 500 रू मे गैस सिलेंडर देंगे पर ये वादा भी उनका जुमला साबित हुआ। जब से बीजेपी सरकार बना हैं तब से बिजली के बिल में बेतहाशा वृद्धि हुई जिससे प्रदेश कि जनता परेशान हैं। रोजाना उपयोग होने वाले खाद्य समाग्री के दाम में वृद्धि से जनता त्रस्त हैं इस प्रकार रायपुर दक्षिण का मन कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा के पक्ष में बनता दिखायी दे रहा हैं। रायपुर दक्षिण में कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा जीत दर्ज करेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!