Uncategorized

राधाकृष्ण ज्वेलरी में चोरी का आरोपी पुलिस की गिरप्त में

आरोपी से चांदी के जेवरात एवं बैटेक्स के आभूषण कीमती 373640 रूपये जप्त

सायबर सेल तकनीकी एवं थाना सिटी कोतवाली की संयुक्त कार्यवाही

8 नवम्बर की रात्रि 8 बजे प्रार्थी प्रवीण वर्मा पिता राधेश्याम वर्मा नयापारा वार्ड धमतरी जो रिसाईपारा धमतरी स्थित अपने ज्वेलरी दुकान का ताला बंद कर अपने घर चला गया था। रात्रि करीबन 3:20 बजे प्रार्थी को फोन के माध्यम से दुकान का शटर आधा खुला होने की सूचना मिलने पर प्रार्थी दुकान आकर देखा तो शटर आधा खुला हुआ था अंदर जाकर देखा तो ज्वेलरी सामान ईधर-उधर बिखरा पड़ा था। दुकान में रखे चांदी का जेवरात, बैंटेक्स के सामान एवं नगदी रकम 17000 रूपया रूपये नही था जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली धमतरी में धारा 305 (ए), 331 (4) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया.सायबर सेल तकनीकी एवं थाना सिटीकोतवाली की संयुक्त टीम द्वारा आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी.विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबीर लगाकर अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही थी, 20 नवम्बर को मूखबीर सूचना के आधार पर बस स्टैंड धमतरी के पास संदेही आरोपी अमन उर्फ आर्मी चौहान पिता सुरेन्द्र चौहान 23 साल पंचधार थाना सरिया जिला रायगढ़ को पकड़कर पुछताछ करने पर बताया कि रात्रि में राधेकृष्ण ज्वेलरी दुकान रिसाईपारा धमतरी के शटर का ताला तोड़कर दुकान अंदर प्रवेश कर दुकान में रखे चांदी के जेवरात, बैटेक्स आभूषण एवं नगदी रकम 17000 रूपये को चोरी करना स्वीकार किये। आरोपी के कब्जे से चांदी के जेवरात, बैटेक्स आभूषण कुल जुमला कीमती 373640 रूपये को बरामद किया गया। आरोपी को थाना सिटीकोतवाली धमतरी के अपराध धारा के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।उक्त आरोपी को पकड़ने में सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक सन्नी दुबे, थाना प्रभारी सिटीकोतवाली धमतरी निरीक्षक राजेश मरई, प्र.आर. लोकेश नेताम, हरिशंकर सिन्हा आरक्षक योगेश नाग, कमल जोशी, मुकेश मिश्रा, दीपक साहू कृष्ण कन्हैया पाटिल, आनंद कटकवार, युवराज ठाकुर, फनेश साहू धीरज डडसेना, विकास द्विवेदी, योगेश ध्रुव, मनोज साहू, गोपाल चन्द्राकर, किशोर देशमुख, चंदर जमदार, रामकृष्ण यादव की भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!