Uncategorized

सफाई व्यवस्था और विकास कार्यों का आयुक्त प्रिया गोयल कर रही लगातार निरीक्षण

पहुंची बांसपारा व मराठा पारा, सफाई कार्यो का लिया जायजा

धमतरी। शहर में सफाई और विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए नगर निगम लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में, आयुक्त प्रिया गोयल ने बांसपारा और मराठा पारा वार्ड में चल रहे सफाई कार्य और नाली सफाई कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त पीसी सार्वा मौजूद रहे। सफाई व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के लिए आयुक्त नियमित रूप से सुबह के समय विभिन्न वार्डों का दौरा कर रही हैं। उनके साथ निगम के अन्य आला अधिकारी भी उपस्थित रहते हैं। निरीक्षण के दौरान आयुक्त प्रिया गोयल ने सफाई कर्मचारियों को नियमितता और कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता बनाए रखना केवल निगम का ही नहीं, बल्कि हर नागरिक का दायित्व है। आयुक्त ने सफाई कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त न करने की सख्त चेतावनी दी और साथ ही नागरिकों से अपील की कि वे कचरा खुले में न फेंके और नालियों में गंदगी डालने से बचें। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त पीसी सार्वा, प्रभारी कार्यपालन अभियंता महेंद्र जगत, सहायक अभियंता प्रकृति जगताप, उप अभियंता लोमस देवांगन,कमलेश ठाकुर,नमिता नागवंशी, टिकेंद्र साहू, ऐश्वर्या दीवान उपस्थित थे।
मराठा पारा में सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य पूरा


सफाई व्यवस्था के साथ-साथ नगर निगम शहर के विकास कार्यों को भी प्राथमिकता दे रहा है। इसी क्रम में मराठा पारा वार्ड में लगभग 25 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। इस भवन के निर्माण से स्थानीय निवासियों को विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए एक उपयुक्त स्थान मिलेगा। आयुक्त प्रिया गोयल ने सामुदायिक भवन का दौरा कर इसका निरीक्षण किया और इसे स्थानीय लोगों के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह भवन नागरिकों के लिए एक सुविधा केंद्र के रूप में काम करेगा और सामुदायिक एकता को बढ़ावा देगा।
नागरिकों की सराहना
आयुक्त प्रिया गोयल की प्रतिबद्धता और सक्रियता के कारण शहर में सफाई और विकास कार्यों को नई गति मिल रही है। स्थानीय निवासियों ने आयुक्त के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी दूरदृष्टि और नेतृत्व में धमतरी शहर लगातार प्रगति की ओर बढ़ रहा है। नगर निगम का यह समर्पण स्वच्छ और विकसित धमतरी के लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। आयुक्त प्रिया गोयल और उनकी टीम का प्रयास शहर के लिए प्रेरणादायक है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!