Uncategorized

कांग्रेसियों ने पुण्यतिथि पर डॉ अंबेडकर को किया नमन

धमतरी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा भारतीय संविधान के जनक, महान समाज सुधारक, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि अंबेडकर चौक धमतरी मे गरिमापूर्वक मनाई गई। इस दौरान महापौर विजय देवांगन ने डा. अंबेडकर के विचारों से अवगत कराते बताया कि संविधान निर्माण में बाबा भीम राव आंबेडकर ने अहम योगदान निभाया। पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा ने संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर को नमन कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। पूर्व पीसीसी सचिव आनंद पवार ने कहा की बाबा साहेब ने संविधान के रूप में देश को एक पवित्र ग्रंथ भेंट किया जो सर्वोच्च मार्गदर्शन है। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष योगेश शर्मा एवं आभार महामंत्री अंबर चंद्राकर ने किया इस दौरान सभापति अनुराग मसीह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मदन मोहन खंडेलवाल, पार्षद सोमेश मेश्राम, कुशल देवांगन, चंद्रहास साहू, दीपक साहू, संजू साहू, नवीन गजेंद्र,मोहन ध्रुव, विशु देवांगन, पालू यादव,पुराणिक,पवन यादव,शेख सोहेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!