Uncategorized

नगर निगम चुनाव हेतु महापौर, पार्षद पद के दावेदार 21 व 22 जनवरी को कर सकते हैं दावेदारी

नगरीय निकाय चुनाव 2025 हेतु नगर पालिक निगम धमतरी के लिए इंडियन नेशनल कांग्रेस से महापौर एवं पार्षद पद के इच्छुक दावेदार दिनांक 21.01.2025 से 22.01.2025, दोपहर 2 बजे तक राजीव भवन मे अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर के समक्ष दावेदारी आवेदन प्रस्तुत करेंगे। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में आवेदन नहीं कर पाने की स्थिति में महापौर एवं पार्षद पद के दावेदार दिनांक 22.01.2025 को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी के समक्ष आवेदन प्रस्तुत करेंगे उक्त जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी शरद लोहाना ने दी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!