ज्ञान अमृत इंग्लिश हाई स्कूल में बसंत पंचमी पर हुआ सरस्वती पूजन, विद्या आरंभ संस्कार

ज्ञान अमृत इंग्लिश हाई स्कूल धमतरी में बसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती पूजन, विद्या आरंभ संस्कार एवं छात्र-छात्राओं द्वारा हनुमान चालीसा के साथ-साथ विभिन्न मंत्रो का सस्वर पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री परिवार के साधक धर्मेंद्र साहू अभिषेक साहू पूनम साहू द्वारा मां शारदा, गणेश एवं मां गायत्री के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य जजमान के रूप में पालक शीतल निशा साहू उपस्थित थे। इस अवसर पर जो बच्चे विद्यार्थी जीवन प्रारंभ करने जा रहे हैं ऐसे 21 बच्चों का विद्या आरंभ संस्कार स्लेट, पेंसिल, कलम की पूजा कर बच्चों द्वारा स्लेट पर ॐ भूर्भुवः स्व: शब्द लिखाकर संपन्न कराया गया। सभी बच्चे कतारबद्ध होकर बारी-बारी से मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर सर्व मनोकामना पूर्ति हेतु आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय के संचालक विनोद कुमार पाण्डेय ने सरस्वती पूजा की बधाई देते हुए कहा बसंत पंचमी ज्ञान और विद्या की अधिष्ठात्रि देवी मां सरस्वती का अवतरण दिवस है यह हिंदू धर्म का सबसे बड़ा त्यौहार है यह त्यौहार हमारे मन में एक नई चेतना और उमंग भरता है। मां सरस्वती वह शक्ति है जिसके द्वारा हमें विद्या, बुद्धि की प्राप्ति होती है निर्मल बुद्धि द्वारा ही हमें विवेक के प्राप्ति होती है उसे हम भले बुरे की पहचान करने में समर्थ होते हैं इसके कारण सरस्वती का वाहन
हंस माना गया है।
गायत्री परिवार के साधक धर्मेंद्र साहू, अभिषेक साहू, पूनम साहू ने बसंत पंचमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा देवी सरस्वती ज्ञान, मेघा, बुद्धि और संगीत की देवी कहा जाता है। बसंत पंचमी ज्ञान के हस्तांरण का शुभ दिन माना जाता है। क्योंकि यह अज्ञानता को दूर करता है। बच्चों को पहला अक्षर सिखाया जाता है। मां सरस्वती की पूजा अर्चना करने से मनुष्य को बुद्धि की प्राप्ति होती है एवं विद्यार्थियों की शिक्षा में आने वाली बाधाएं दूर होती है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप श्रीमती कल्पना पाण्डेय, श्रीमती पुष्पलता जाधव, श्रीमती भुवनेश्वरी देवांगन, श्रीमती ममता तिवारी, श्रीमती कल्पना माने, श्रीमती मनीषा अंकमवार, श्रीमती रूमानी कुरेशी, श्रीमती पूजा राजवनी, श्रीमती हेमलता देवांगन, श्रीमती ज्योति सोनी, श्रीमती हिमानी साहू, श्रीमती गायत्री दुबे, कु. प्रियंका सोनी, कु. अनुप टंडन, शीतल सोनी, अलिशा मेमन, कु. सिद्धिती सोनी, कु. प्रिया शर्मा, कु. नेहा सिन्हा, कु. लीना सिन्हा, कु. गायत्री देवांगन, कु. संस्कृति पाण्डेय, शैलेन्द्र साहू, डिकेश नाग, राजेन्द्र साहू, श्रीमती माधवी राजपूत, श्रीमती बिन्दु पटेल, छात्र-छात्राएं एवं पालकगण उपस्थित थे।
