Uncategorized

मौत के मुंह से पिता को निकालने वाले बच्चों से मिलने पहुंचे पार्षद कुलेश सोनी, वीरता पुरस्कार देने की उठ रही है मांग

धमतरी-रुद्री बैराज में नहाने गए संतोष देवांगन गहरे पानी में चले जाने के कारण मुंह से काफी मात्रा में पानी अंदर शरीर में प्रवेश कर जाने से बेहोशी की हालत में पहुंच गए जिसे बचाने हेतु उनके पुत्र आशु देवांगन एवं मेहुल देवांगन गहरे पानी में कुछ किसी तरीके से अपने पिता को नजदीक तट पर लाकर जमीन में लेट आते हुए उन्हें स्वयं के शरीर से अपनी सांस दी इसके साथ ही शरीर से पानी निकालने का समुचित कार्य भी करते हुए अपने पिताजी की जान बचाई यह विधि उन्होंने यूट्यूब में देखकर सीखी थी इन सब के बीच इन बच्चों के साहस की सर्वत्र सराहना हो रही है शासकीय अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ हेतु भर्ती संतोष देवांगन से मिलने के लिए अंबेडकर वार्ड के पार्षद कुलेश सोनी पहुंचे तथा साहसिक बालको से मिलकर शासन प्रशासन से उन्होंने मांग की है कि बच्चों को वीरता पुरस्कार दिया जाए श्री सोनी ने बताया कि ऐसे बच्चे समाज के लिए प्रेरणा स्रोत होते हैं जो स्वयं जोखिम में डालकर दूसरों के जान बचाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!