Uncategorized

मुख्यमंत्री कन्या विवाह संपन्न, 52 जोडी का विवाह कर्णेश्वर मंदिर प्रांगण में हुआ

नगरी। महिला बाल विकास विभाग नगरी के तत्वाधान में कर्णेश्वर मंदिर प्रांगण में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 52 जोड़ो का पूरे रीति रिवाज के साथ सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया, जिसमें स्वजनों सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित हुए।महिला बाल विभाग के द्वारा नव दंपत्तियों को 1नग बिछिया, 1नग मंगलसूत्र और वर वधु श्रृंगार सामग्री भेट स्वरूप प्रदान किया गया, पुरोहित के मंत्रोपचार द्वारा विधि विधान से इनका विवाह संपन्न हुआ। नगर अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सर्वा, जनपद अध्यक्ष महेश गोटा, उपाध्यक्ष हृदय साहू, सदस्य प्रेमलता नागवंशी, कमल डागा, रामगोपाल साहू, पार्षद विनीता कोठारी, मिक्की गुप्ता, अलका साव, चेलेश्वरी साहू, अश्वनी निषाद, विभागीय अधिकारी कर्मचारी सहित उपस्थित जनों ने नव दंपत्तियों को आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!