Uncategorized

बजट सत्र में धमतरी विधायक ओंकार साहू ने जनहित के मुद्दों को लेकर कई सवाल लगाए

स्वास्थ्य विभाग में भर्ती, अवैध प्लाटिंग संबंधित नियम, मिलावटी शराब की जांच कार्रवाई सहित कई गंभीर मुद्दों ने पर विधायक ने मांगा जवाब


धमतरी। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से प्रारंभ हो गया। जो कि 21 मार्च तक जारी रहेगा। उक्त बजट सत्र में धमतरी विधायक ओंकार साहू ने जनहित के मुद्दों को लेकर कई सवाल लगाए है जिनमें धमतरी नगर निगम अंतर्गत नगरीय निकायों में कार्यरत कर्मचारियों की जानकारी, एसटीपी सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की जानकारी, जल जीवन मिशन के कार्यों के अंतर्गत अनियमिता की जाँच, धमतरी जिले में स्थित राईस मिलों का निरीक्षण एवं उद्योग की जानकारी, दुराचार पीडि़ता बालिका के उपचार में लापरवाही की जांच के संबंध में, जिला धमतरी स्वास्थ्य विभाग में नेशनल हेल्थ मिशन में नियम विरुद्ध अनियमित पूर्वक भर्ती की शिकायत एवं जांच, धमतरी जिले के विभिन्न ग्राम पचांयतों में सोलर लाईट की स्थापना, उद्यानिकी विभाग के अंतर्गत राज्य पोषित योजना एवं केन्द्र परिवर्तित योजना से लाभान्वित कृषक, हाऊसिंग बोर्ड द्वारा संचालित योजना, डीएमएफ अंतर्गत क्रय की जानकारी, आवासीय कॉलोनी हेतु व्यपवर्तित भूमि में अवैध प्लाटिंग/अवैध कॉलोनी संबंधी नियम, धमतरी जिले में विभाग द्वारा अनुदान प्राप्त आवासीय परिसर ऑन के लिए एवं सामूहिक विवाह के लिए क्रय किए गए सामग्रियों की जानकारी, धमतरी जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत खाद्यान्न वितरण में अनियमिता, भ्रष्टाचार एवं शॉर्टज से संबंधित जानकारी, धमतरी एवं गरियाबंद जिले में समाज कल्याण विभाग में करोड़ों रुपए कि व्यय की जानकारी, राइस मिलों से कस्टम मिलिंग की शेष जमा योग्य चावल की वसूली, धमतरी जिले में शासकीय शराब दुकानों में मिलावटी घटिया शराब के विक्रय की प्राप्त शिकायतों पर कृत कार्यवाही की जानकारी, धमतरी जिले में संचालित रेत खदानों के अनुबंधकर्ताओं से राजस्व की वसूली की जानकारी, गंगरेल बांध (फूटहामुड़ा) केज कल्चर के आस पास मृत प्रवासी पक्षियों की जानकारी, धमतरी जिले में वन विभाग में संचालित योजनाओं के तहत कराए गए कार्य की जानकारी, धमतरी जिले में स्वीकृत निर्माण कार्य की जानकारी, धमतरी नगर में सड़क की स्थिति, धमतरी जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़क निमार्ण व मरम्मत कार्य की जानकारी, जनपद पंचायत धमतरी के माध्यम से किए गए कार्यों की जानकारी, स्वास्थ्य विभाग धमतरी द्वारा क्रय की गई सामग्रियों की जानकारी, जनपद पंचायत धमतरी अंतर्गत जनपद विकास निधि के कार्यों में अनियमितता की जांच व कृत कार्यवाही की जानकारी विधायक ने मांगी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!