Uncategorized

भव्य दिव्यांग टैलेंट एवं फ़ैशन शो में सार्थक स्कूल के विशेष बच्चों ने बिखेरा जलवा

रायपुर के समता कॉलोनी स्थित महाराजा इंटरनेशनल कॉलेज के ऑडिटोरियम में जेसीआई संगवारी द्वारा आयोजित भव्य दिव्यांग टैलेंट एवं फ़ैशन शो कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के 118 से ज्यादा दिव्यांग बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सार्थक स्कूल धमतरी के 17 विशेष बच्चों ने बॉलीवुड फिल्मों के थीम पर एक्टर, एक्ट्रेस के स्वरूप में कैट वॉक और पैंथर वॉक करके रैम्प पर अपना जलवा बिखेरा।
अलग अलग फ़िल्मों के किरदार में आकर्षक वेशभूषा में उनकी हुक स्टेप कर सभी दर्शको का दिल जीत लिया. और दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका भरपूर उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम के प्रमोटर्स ने सार्थक के सभी बच्चों के साथ रैंप वॉक किया और बच्चों का हौसला बढ़ाया।इसके अलावा ,डांस प्रस्तुति में सार्थक के बच्चों ने स्वच्छता थीम पर गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल गीत पर स्वच्छता दीदी, भैया की वेशभूषा में अत्यंत मनोरंजक डांस करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। बच्चों की इस प्रस्तुति की , रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने बेहद सराहना की। आयोजकों द्वारा दिव्यांग बच्चों को प्रशिक्षण और सेवा कार्य के लिए सार्थक संस्था की अध्यक्ष डॉ. सरिता दोशी को सम्मानित किया। प्रतिभागी कलाकार बच्चों को मोमेंटो प्रदान किया गया।डॉ. दोशी एवं सार्थक की सचिव स्नेहा राठौड़ ने आभार व्यक्त करते हुए बताया कि, सार्थक के विशेष बच्चों ने धमतरी,रायपुर, भिलाई, रायगढ़, अछोली, बालोद, राजनांदगांव ,लोनावला,पांडिचेरी,गांधीनगर,आदि शहरों में खेल, कला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति देकर अनेक पुरस्कार और सम्मान प्राप्त किए हैं। है। इस तरह के आयोजनों में सहभागी होकर सार्थक के बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ रहा हैं। नए बच्चे भी सहभागी होकर अपनी प्रतिभा दिखा रहे है । इस अवसर पर रायपुर के अतिथि राजेश अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक जेसी अखिलेश शर्मा, जैसी हरविंदर कौर, जेसी डॉ .रात्रि लहरी उपस्थित थे। बच्चों को प्रशिक्षित करने में सार्थक के प्रशिक्षक मैथिली गोड़े, मुकेश चौधरी, देविका दीवान, काजल रजक, पूनम पाण्डे,एवं आकाश आहूजा का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!