Uncategorized

कलेक्टर नम्रता गांधी को अधिकारी कर्मचारियो ने भावभीनी विदाई

जिले में विकास की अपार संभावनाएं हैं सभी मिलकर जिले को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाए-नम्रता गांधी

कलेक्टर नम्रता गांधी का स्थानांतरण दिल्ली प्रतिनियुक्ति पर होने और जिले में नवपदस्थ कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के स्वागत में आज कलेक्टरेट के सभाकक्ष स्वागत में स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। वही इस आयोजन में कलेक्टर नम्रता गांधी को जिले के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें सम्मान के साथ विदाई दी गई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर नम्रता गांधी ने कहा कि धमतरी जिले में मुझे हमेशा कुछ ना कुछ दिया है। सी.ई.ओ जिला पंचायत के पद पर की पहली नियुक्ति मेरी धमतरी जिले में हुई थी। और फिर धमतरी की कलेक्टर बनी।वही अब दिल्ली प्रतिनियुक्ति पर भी मैं धमतरी से ही जा रही हू। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण सहित जल एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में जो कार्य किए गए हैं,उसे इसी गति से संचालित करें। नम्रता गाँधी ने कहा कि जिले में जो कार्य किए गए हैं, उसमें आप सभी का सहयोग सराहनीय है । जिले में विकास की अपार संभावनाएं हैं आप सभी मिलकर जिले को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे ऐसा मैं उम्मीद करती हूं। इस दौरान नम्रता गांधी ने जिले में बीते 14 माह कि खट्टी मीठी यादों को अधिकारियों से साझा किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कलेक्टर गाँधी के कार्यकाल में जिले में कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर ध्यान विशेष ध्यान दिया और प्रशासनिक कार्यों को सुचारु रूप से संचालित किया।इस दौरान उपस्थित अधिकारियो ने नम्रता गांधी ने अपने कार्यकाल के दौरान की गई उपलब्धियों का उल्लेख किया और कुशल मार्गदर्शन प्रदान करने और जिले के विकास हेतु किये गए प्रयासों को हेतु उनका आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!