Uncategorized

भारी बारिश की परीक्षा में खरी उतरी आमापारा की जल निकासी व्यवस्था, विकास कार्यों की दिखी मिसाल — वार्डवासियों ने पार्षद विजय मोटवानी की सराहना की

धमतरी। शहर में बीती रात हुई मूसलाधार बारिश ने नगर की जल निकासी व्यवस्था की वास्तविक स्थिति को सामने ला दिया। कई स्थानों पर जलभराव की समस्या देखने को मिली, लेकिन आमापारा वार्ड में स्थिति पूरी तरह सामान्य रही। लगातार तेज बारिश के बावजूद वार्ड की सड़कों, गलियों और नालियों में जलभराव नहीं हुआ, जिससे आमजन का जनजीवन प्रभावित नहीं हुआ और लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।आमापारा वार्ड में बेहतर जल निकासी व्यवस्था को लेकर स्थानीय नागरिकों ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि इस बार बारिश ने विकास कार्यों की गुणवत्ता की सच्ची परीक्षा ली और वार्ड इस परीक्षा में पूरी तरह सफल साबित हुआ। वार्डवासियों ने इसे सुनियोजित कार्ययोजना, समय पर नालियों की सफाई और जनहित के प्रति गंभीर सोच का परिणाम बताया। लोक निर्माण अध्यक्ष विजय मोटवानी ने कहा कि जनता की सुविधा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। वर्षा ऋतु शुरू होने से पहले ही वार्ड की नालियों की नियमित सफाई, जल निकासी मार्गों का रखरखाव तथा आवश्यक सुधार कार्य कराए गए थे। इसी का सकारात्मक परिणाम है कि इतनी भारी बारिश के बावजूद आमापारा वार्ड में जलभराव जैसी स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। आदरणीय महापौर और सभी पार्षदों का हृदय से धन्यवाद आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि विकास केवल वादों से नहीं, बल्कि धरातल पर दिखाई देने वाले कार्यों से सिद्ध होता है। आमापारा वार्ड में किए गए कार्य आज जनता के सामने अपनी उपयोगिता साबित कर रहे हैं उन्होंने आगे कहा कि वार्ड की प्रत्येक समस्या का त्वरित समाधान, स्वच्छता, बेहतर सड़कें, जल निकासी व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता में शामिल है। आने वाले समय में भी वार्ड के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य जारी रहेंगे। वार्डवासियों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा, “आज तक जो कार्य कोई नहीं कर पाया, वह कार्य पार्षद विजय मोटवानी ने कर दिखाया। वर्षों से बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से लोग परेशान रहते थे, लेकिन इस बार भारी बारिश के बावजूद वार्ड में कहीं भी पानी जमा नहीं हुआ। यह जनहित में किए गए विकास कार्यों का प्रत्यक्ष प्रमाण है।”स्थानीय नागरिकों ने पार्षद विजय मोटवानी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जब जनप्रतिनिधि ईमानदारी, दूरदर्शिता और सेवा भावना के साथ कार्य करते हैं, तो उसका लाभ सीधे जनता को मिलता है। आमापारा वार्ड में दिखाई दे रहा सकारात्मक बदलाव इसी जनसेवा और विकास की सोच का परिणाम है। नागरिकों ने विश्वास जताया कि भविष्य में भी इसी प्रकार विकास कार्यों की गति निरंतर बनी रहेगी और वार्ड प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!