राधाकृष्ण के आंगन में मनाया गया फागुन तिहार, कार्यकर्ताओ, सहायिकाओं का हुआ सम्मान

धमतरी के आंगनबाड़ियों में खुशियों के रंग, कार्यकर्ता और सहायिका दीदीयों के दम से है – पँ राजेश शर्मा
धमतरी के महालक्ष्मी ग्रीन्स स्थित राधाकृष्ण भवन में धमतरी की अनगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओ का सम्मान किया गया. आयोजन एक तरह से होली मिलन के जैसा हो गया, इसमे धमतरी के सभी 120 अनगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की उपस्थिति रही।दरअसल धमतरी के समाजसेवी और भाजपा नेता पँ राजेश शर्मा साल दर साल इस तरह के आयोजन करवाते रहे है, जिसमे विभिन्न क्षेत्रों में समाज को सेवा देने वाली नारी शक्ति का खास सम्मान किया जाता है, इस साल भी उसी रिवाज को आगे बढ़ाया गया है।राधाकृष्ण भवन में धमतरी से आई हुई सभी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के साथ पँ राजेश शर्मा ने होली मिलन किया और एक दूसरे को गुलाल मल कर होली की बधाई दी। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के चलते सभी को उपहार देकर सम्मानित भी किया गया.पँ राजेश शर्मा ने कहा कि फागुन तिहार यानी के होली हम सभी के जीवन मे खुशियों का रंग लेकर हर आती है, लेकिन हमारी आंगनबाड़ी की दीदीयों के दम से हर किसी के अनगनबाड़ी में खुशियों के रंग हमेशा बने रहते है, ऐसी समर्पित कार्यकर्ताओ और सहायिकाओं के सम्मान से आत्मिक सुख मिलता है।इस आयोजन में वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमलता शर्मा और पूर्व जिला पंचायत सदस्य खूबलाल ध्रुव विकास शर्मा प्राची सोनी नीलू दगा भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन लोकेश डागा ने किया.