Uncategorized

शांतिपूर्ण पर्व संपन्न कराने के बाद दूसरे दिन पुलिस जवानो ने खेली होली

धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ होली का पर्व मनाया गया। वही लोग शांति और उमंग के साथ होली का पर्व मना सके इसके लिए इसके लिए धमतरी शहर में जगह-जगह पुलिस बल लगाया गया था। इसके साथ ही शहर व ग्रामीण इलाकों में लगातार पुलिस द्वारा पेट्रोलिंग की गई। जिसके कारण से शहर में इस बार होली का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।होली ड्यूटी समाप्त होने के बाद शनिवार को धमतरी के यातायात चौकी और थाना सिटी कोतवाली के थाना प्रभारी सहित पुलिस कर्मचारियों ने जमकर होली खेली। और डीजे की धुन में पुलिस के जवान और अधिकारी थिरकते हुए नजर आए। साथ ही एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई दिए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!