Uncategorized

सिंधी प्रीमियर लीग के प्रत्येक मैच में है रोमांच जारी


धमतरी। धमतरी सिंधी समाज द्वारा स्थानीय मिशन ग्राउंड में सिंधी प्रीमियर लीग रात्रिकालीन क्रिकेट स्पर्धा का द्वितीय वर्ष का शानदार आयोजन जारी है समाज के युवाओं की टीमें मैदान में उत्तर कर बैट और बाल से अपनी खेल प्रेम को प्रदर्शित कर रहे ,तो वही हर एक बॉल और रन पर जबरदस्त घमासान बना हुआ है। प्रीमियर लीग के दूसरे दिन कुल तीन मैच खेले गये , इन तीन मैच में खिलाडिय़ों ने अपने बैट , बाल क्षेत्र रक्षण का बखूबी प्रदर्शन किया,समाज के मैच को देखने बड़ी संख्या में समाज सहित शहर के लोग मिशन मैदान पहुंच कर इस आयोजन का लुत्फ उठाते दिखाई दे रहे तो वही पूज्य सिंधी पंचायत के मुखी सहित समाज के पदाधिकारी भी इस आयोजन में अपनी उपस्थिति देकर इस भव्य आयोजन की भव्यता को बढ़ाते हुवे समाज के युवाओं को प्रोत्साहित करते दिखाई दिए। इस दौरान पूज्य सिंधी समाज के मुखी चन्द्र लाल जसवानी , उपाध्यक्ष रामचन्द वाधवानी , अशोक डुम्बनी, पुरुषोत्तम वाशवानी, मीडिया प्रभारी राजेश चावला, संतोष तेजवानी,अमर पिंजॉनी बंटी वाधवानी , संजू गंगवानी, अमित रमानी सहित समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल रहे।
दूसरे दिन 6 टीमें आमने सामने, खेले गये कुल तीन मैच
आयोजन के दूसरे दिन पहला मैच सिंधी कैपिटल वर्सेस सिंधी टाइटन के बीच खेला गया ,मैच में टॉस जीत कर सिंधी कैपिटल ने बैटिंग करने का फैसला लिया, मैदान में उतरी कैपिटल टीम के बल्लेबाजो ने निर्धारित 10 ओवर में आल आउट होकर महज 74 रन बनाए,टारगेट का पीछा करने उतरी सिंधी टाइटन की टीम ने शुरुवात काफी अच्छी की ,पर ओपनिंग बैट्समैन के विकेट गिरते ही टीम ताश के पत्ते की तरह बिखरते हुवे निर्धारित 10 ओवर में 73 रन ही बना पाई और इस मैच को सिंधी कैपिटल को टीम ने एक रन से जीत दर्ज की।
दूसरा मैच हुआ टाई दोनों टीमों को बराबर अंक
दूसरा मैच काफी रोमांचित करने वाला रहा दूसरा मैच सिंधी सुपर किंग वर्सेस सिंधी नाइट राइडर के बीच खेला गया , सिंधी सुपर किंग ने पहले बल्लेबाजी करते हुवे निर्धारित 10 ओवर में 9 विकेट खोकर 103 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए, टारगेट का पीछा कर रही टीम शुरुवात में ही लगड़ाते हुवे आने तीन विकेट गंवा दिए एक समय जहां स्कोर 6 ओवर पर 3 विकेट के नुकसान पर महज 37 रन ही रहा तो वही संकट की इस घड़ी में टीम के कप्तान निशित सुखवानी और गौतम वाधवानी पार्टनरशिप कर ताबड़तोड़ चौके छक्को की मदद से टीम को जीत की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया ,पर इस बीच फिर एक गेंद पर नाइट राइडर को जीत के लिए दो रनों की जरूरत के बीच एक रन लेने के बाद गौतम वाधवानी दूसरा रन लेने के दौरान रन आउट हो गए, ओर मैच टाई हो गया , दोनों टीमों के बीच अंक बराबर बांटा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!