Uncategorized

सर्व हिन्दू समाज ने धूमधाम से मनाया होली मिलन

धमतरी । सर्व हिन्दू समाज द्वारा गुरूवार को मठमंदिर में सभी समाजजनों की उपस्थित में होली मिलन का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। गुलाल लगाकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी। संगठन की एकता पर जोर दिया गया। जानकी वल्लभ गिरी ने कहा कि हिन्दू समाज द्वारा जो बात कही जाती है उसका पालन करना चाहिए। जब हम एक नहीं होते है तो लोग कहते है कि हिन्दू एक नहीं हो सकते। सिख समाज के हरजिंदर छाबड़ा ने कहा कि कम समय में सभी की उपस्थिति रही। यह अच्छी बात है। पिछले तीन सालों से यह संगठन सभी हिन्दु समाज को एक मंच में लाने का प्रयास कर रहा है। सत्य नारायण राठी ने कहा कि देश में सनातनी को जागाना है। यदि हिन्दू एक रहेंगे तो देश सुरक्षित रहेगा। निर्मल बरडिय़ा ने कहा कि मंगल कामना करते है कि सभी के जीवन में खुशहाली आए। सर्व हिन्दु समाज सिर्फ एक बैनर ही नहीं है यह एकता का प्रतीक भी है। सिंधी समाज के चंदू जसवानी ने कहा कि सर्व हिन्दू समाज संगठन ने हमेशा ही लोगों को जागरूक किया है। होली के दिन हिन्दूओं की जागरूकता के कारण ही शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। आगे भी हमें एकता बनाए रखना होगा। सर्व हिन्दू समाज के अध्यक्ष दीपक लखोटिया ने कहा कि सभी ने अपना समय निकालकर अपने ही संगठन के लिए आए उसके लिए धन्यवाद। ऐसे ही संगठन के लिए आगे आते रहे। इस दौरान सर्व हिन्दू समाज के अध्यक्ष दीपक लखोटिया, जानकी वल्लभ गिरी, सत्यनारायण राठी, निर्मल बरडिय़ा, हरजिन्दर सिंह छाबड़ा, नंदू जसवानी, पवन अग्रवाल, सुबोध राठी, अवनेन्द्र साहू, यशवंत साहू, वरूण राय, दिलीपराज सोनी, चंदू जसवानी, संतोष तेजवानी, दयाराम अग्रवाल, बिहारी लाल अग्रवाल, मनसुख अग्रवाल, मदन गोयल, अनंत दीक्षित, दीपक ठाकुर, रामचंद देवांगन, विक्रांत शर्मा, दिनेश पटवा, ओमप्रकाश महावर, नर्मदा प्रसाद जगबेहड़ा, अमित अग्रवाल,नरेंद्र जायसवाल, महेंद्र खंडेलवाल, कीर्ति शाह, राकेश दीवान, महेश मारकंडेय, लक्ष्मी नारायण साहू, रोहित देवागंन, संजय डागौर, संतोष सिन्हा, दिलीप पटेल, शगुन पटेल, डबलू सिंह, भरत सोनी, लक्षमण साहू, संतोष सोनकर, राजू सोनकर, धनेश्वर यादव, मोहित सेन, नील पटेल, चंद्रकला पटेल, सरोज देवांगन, ईश्वरी पटवा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!