भाजपा सरकार में आमदी नगर का होगा कायाकल्प – कविंद्र जैन
जनता की मांग को देंगे विशेष महत्व - ज्योति साहू
आमदी नगर पंचायत में हुआ होली मिलन, जताया गया जनता का आभार

धमतरी । भारतीय जनता पार्टी ने आमदी नगर पंचायत में होली मिलन एवं आभार कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमदी मंडल के चुनाव प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष कविंद्र जैन ने कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों को होली की बधाई देते हुए कहा कि पहली बार प्रचंड जीत जिसमे अध्यक्ष समेत 11 पार्षद की जीत दिला कर जनता ने जो आशीर्वाद दिया है उसके चलते हमारी जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। हमारा संकल्प है कि हम आमदी नगर का कायाकल्प करेंगे। भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार में विकास कार्यों के लिए धनराशि की कोई कमी नहीं होगी। सबको आवास, बेहतर सड़क, बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य एवं खेल सुविधाओं के साथ साथ युवाओं, किसानों और महिलाओं के लिए भी विशेष योजना बनाकर काम किया जाएगा। आमदी नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति साहू, उपाध्यक्ष कोमल यादव सहित सभी पार्षद गणों ने जनता और कार्यकर्ता का आभार माना। नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति साहू ने जनता को भरोसा दिलाया कि नगर की आम जनता की मांगों का विशेष ख्याल रखते हुए काम करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। आमदी नगर के विकास के लिए सभी का सहयोग लेंगे। आमदी मंडल अध्यक्ष अमन राव ने कहा की यह जीत जनता की जीत है जनता ने भाजपा पर विश्वास जताया और ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने में जो अहम भूमिका निभाई है सभी कार्यकत्र्ता के शक्ति का परिणाम बताया एवं कार्यक्रम को पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष हेमत माला पूर्व उपाध्यक्ष तेज राम साहू, नीलकंठ महमल्ला, ज्ञानेश्वर साहू ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में उमानंद कुंभकार सभापति,श्री मति लक्ष्मी जीतेन्द्र पटेल पार्षद, श्री मति सुनीता कृपाल साहू पार्षद, श्री मति सुनीता खलेन्द्र साहू पार्षद, श्री मति संतोषी आंनद साहू पार्षद, त्रिभुवन मटियारा पार्षद, नारायण मटियारा पार्षद, जागेश्वर नेताम पार्षद, किरण साहू पार्षद,छबलू जाहजीत साहू पार्षद, शिशुपाल महमल्ला, असरु साहू, राधेश्याम साहू, सुखदेव साहू, बिसु पटेल, हेमनु कुभकार, जोहान कुभकार, प्रेमशंकर साहू, वेदप्रकाश यादव, मिलवंत साहू, नेमसिंग साहू,दीनदयाल साहू तरुण साहू, उमेश साहू, देवेंद्र साहू ललित साहू,जागेश्वर साहू,सोनू साहू,एवं देवतुल्य जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकत्र्ता गण मौजूद रहे है कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र पटेल ने किया तथा इस कार्यक्रम में पहुचे सभी अतिथि गण व नगर वासियो का नगर इकाई के अध्यक्ष किशोर कुंभकार ने आभार व्यक्त किया।


