Uncategorized

धमतरी चैंबर ऑफ कॉमर्स की टीम कलेक्टर से की सौजन्य भेंट, किया अभिनन्दन

धमतरी चैंबर ऑफ कॉमर्स ने कलेक्टर के नगर में कार्यभार संभालने के बाद उनका अभिनंदन किया.इस दौरान कलेक्टर सभा कक्ष में कलेक्टर से शहर के व्यापार और व्यापारियों की विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई.जिसमे मुख्य रूप से शहर के व्यापार के विकास की योजनाओं पर चर्चा हुई।कलेक्टर ने धमतरी चैंबर ऑफ कॉमर्स की पूरी टीम के साथ बहुत ही सहज और विभिन्न विषयों में चर्चा करते हुए सरकार की शहर में कई योजनाओं की जानकारी भी दी।जिसमे बड़ी रेल लाइन के बारे में भी चर्चा ही आगम जून माह तक धमतरी की भी बड़ी रेल लाइन का कार्य होने की पूरी पूरी संभावना है ।इससे धमतरी के शहर के व्यापार में भी बढ़ोतरी होगी।जब हमने शहर को एक पर्यटक स्थल हेतु शहर के लिए योजना की बात की तो कलेक्टर ने इस विषय में भी सरकार की विस्तृत योजन की जानकारी दी की धमतरी के महापौर रामू रोहरा भी इस विषय में काफी मेहनत कर रहे है और प्रशासन को एक वृहद योजन बना इस विषय में काम किया जा रहा है । ताकि इससे भी व्यापार में वृद्धि होगी।चर्चा में कलेक्टर ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधार लाने हेतु भी कई नए मार्गों को बनाने एवं आने वाले भविष्य को देखते हुए कार्य किया जा रहा है उन्होने आगे बताया कि राज्य सरकार द्वारा शहर रोड के चौड़ी करण हेतु भी सर्वे का कार्य हो चुका है जो कि इस वर्ष बरसात सीजन के बाद सभी मार्गों पर कार्य आरंभ करने की तैयारी चल रही है।आज की चर्चा में धमतरी चैंबर ऑफ़ कामर्स  की ओर से अध्यक्ष कैलाश कुकरेजा,उपाध्यक्ष रविंदर सिंह छाबड़ा,सचिव राजा रोहरा,सहसचिव आलोक पांडेय,कोषाध्यक्ष भूपेश अम्बानी,संगठन और प्रत्येक कार्यों में सबसे अग्रणी भूमिका निभाने में सहयोगी रहने वाले प्रमोद पाण्डेय,सुरेश वर्ल्यानी,भगत देवांगन,राजमल राखेचा,महानद साहू,कन्नू कामरानी,सलीम भाई, इसके अलावा मेडिकल ओषधि विक्रेता संघ के अध्यक्ष राजेश साहू,सतराम वाशानी,
एवं अन्य व्यापारी भी शामिल हुए.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!