Uncategorized

प्रभातफेरी में शामिल होकर जैन समाजजनों ने दिया जिओ और जीने दो का संदेश

भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव के तहत आज श्री पाश्र्वनाथ जिनालय से शांति कॉलोनी तक निकाली गई प्रभातफेरी


धमतरी. भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव खरतरगच्छाचार्य प.पू. श्री जिन पीयुष सागर जी म.सा. के शिष्य रत्न उपाध्याय प्रवर अध्यात्म योगी प.पू. श्री महेन्द्र सागर जी म.सा., युवा मनीषी उपाध्याय प्रवर प.पू. श्री मनीष सागर जी म.सा. आदि ठाणा 15 केवल्यधाम तीर्थ प्रेरिका प.पूज्या निपुणा श्री जी म.सा. की सुशिष्या प.पू. श्री हंसकीर्ति श्री जी म.सा. आदि ठाणा 3 के पावन निश्रा में 6 से 10 अप्रैल तक मनाया जा रहा है। इस दौरान विविध धार्मिक आयोजन हो रहे है।
आज प्रभात फेरी प्रात: 6 बजे से श्री पाश्र्वनाथ जिनालय से शांति कॉलोनी तक निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। प्रभातफेरी में भगवान महावीर के जयकारो के साथ जिओ और जीनें दो का संदेश दिया गया। जिसके पश्चात प्रात: 9.45 बजे से श्री पाश्र्वनाथ जिनालय इतवारी बाजार में रिधान जैन 5 वर्षीय, भुनेश्वर द्वारा भक्तांबर सूत्र वाचन किया गया। दोपहर 11 बजे नवकार महिला मंडल द्वारा अशोक वस्त्र भंडार के पास प्याऊ उद्घाटन हुआ। दोपहर 11.30 बजे सुधर्म महिला मंडल द्वारा चोपड़ा निवास रामबाग के पास मठा वितरण किया गया। रात्रि 7.30 बजे स्थानीय मंडलो द्वारा महामंत्र नवकार की महिमा की रंगारंग प्रस्तुति की जाएगी। रात्रि 8.30 बजे मुमुक्षु भाई लीलमचंद सुराना का अभिनंदन होगा।
कल श्री पाश्र्वनाथ जिनालय से अमलतासपुरम रूद्री रोड तक निकाली जाएगी प्रभातफेरी
8 अप्रैल मंगलवार को प्रभात फेरी प्रात: 6 बजे से श्री पाश्र्वनाथ जिनालय से अमलतासपुरम रूद्री रोड तक निकाली जाएगी। प्रात: 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक धनकेशरी मंगलभवन में रक्तदान शिविर का आयोजन धमतरी ब्लड़ बैंक के सहयोग से किया जायेगा। दोपहर 12 बजे नवकार महिला मंडल द्वारा दो कन्याओं के विवाह हेतु भेंट समर्पित किया जायेगा। रात्रि 7.30 बजे से स्थानीय मंडली द्वारा धनकेशरी मंगलभवन में जिन शासन की अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसके बाद अभिनंदन अंतिम यात्रा के मजबूत साथी कार्यक्रम का आयोजन होगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!