Uncategorized

कोड़ेगांव बी में ग्रामवासियो और महिला समूह द्वारा शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ समारोह का आयोजन

डूबान के वनांचल ग्राम स्थित कोड़ेगांव बी में ग्रामवासी और महिला समूह द्वारा शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ समारोह का आयोजन किया गया था जिसमें ग्रामवासी महिलाओं ने अपनी महतारी वंदन के आए राशि को भी एकत्रित करके उक्त आयोजन को साकार किया । कथा वाचक के रूप में आचार्य पंडित गोविंद शुक्ला हल्बा वाले पुरोहित के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम 13 अप्रैल से शुरू हुआ है और 20 अप्रैल को समाप्त हो रहा है ।उपरोक्त कार्यक्रम में नेहरू निषाद कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे उन्होंने अपने वक्तव्य में श्रोता समूह को बताया कि लगातार ऐसे धार्मिक आयोजन होते रहने से हमारे अंदर धार्मिकता बनी रहती है और हमारे मन के अंदर धार्मिक प्रवृत्ति जब होता है तो हमारा मन सत्कर्म करने की ओर अग्रसर रहता है इस तरीके से हम विश्व के अंदर शांति की स्थापना करने की बात कर सकते हैं। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी न केवल आर्थिक विकास बल्कि अन्य प्रकार के विकास के साथ हमारे देश के गौरव आध्यात्मिक और धार्मिक विकास की ओर भी अग्रसर हुए हैं जो आज पूरे देश के भीतर दिख रहा है। उपस्थित जनपद पंचायत धमतरी के अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव ने भी उपस्थित जन समूह से बात करते हुए बोली कि यहां उपस्थित माता की संख्या यह बता रही है कि आज महिलाएं सिर्फ घर तक ही नहीं बल्कि धर्म के क्षेत्र में भी बढ़ चढ़कर के आगे आ रहे हैं। यह महिला सम्मान की दिशा में उठाया हुआ बड़ा कदम है। उन्होंने उन महिलाओं को भी धन्यवाद किया जिन्होंने अपने महतारी वंदन के पैसे को इस आयोजन में यज्ञ स्वरूप दान किए हैं। उपस्थित पूर्व सांसद प्रतिनिधि पूर्व मंडल अध्यक्ष उमेश साहू ने भी सभा को संबोधित किया मंच पर चंद्रहास जैन महामंत्री भाजपा गंगरेल मंडल,अहमद अली भाजपा उपाध्यक्ष गंगरेल मंडल, सरपंच जितेंद्र सिन्हा और जनपद सदस्य उर्वशी भोजराज ध्रुव उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!