Uncategorized

स्वस्थ समाज की नींव संतुलित पोषण आहार है: मोनिका देवांगन

पोषण पखवाड़ा अंतर्गत चलाए जा रहे जन-जागरूकता अभियान के क्रम में पोषण रथ पहुंचा ग्राम पंचायत अछोटा

महिला एवं बाल विकास विभाग जिला धमतरी द्वारा पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत चलाए जा रहे जन-जागरूकता अभियान के क्रम में ग्राम पंचायत अछोटा पहुँचे पोषण रथ का भव्य स्वागत किया गया।जिला पंचायत सभापति स्वास्थ्य महिला एवं बाल विकास एवं गंगरेल मंडल अध्यक्ष श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन के मार्गदर्शन में विभाग के द्वारा जिले के घर–घर तक संतुलित एवं सही पोषण का संदेश पहुँचाने हेतु संकल्पित है।पोषण रथ.के माध्यम से संतुलित आहार, पौष्टिक खाद्य सामग्री, तथा जीवन के प्रारंभिक 1,000 दिनों में पोषण के महत्व पर जानकारी दी गई।ग्रामीणों को एनिमिया , कुपोषण व शिशु-स्तनपान से संबंधित सरल भाषायी पुस्तिकाएँ एवं पोषण चार्ट वितरित किए गए.हीमोग्लोबिन परीक्षण और स्वास्थ्य परामर्श नि:शुल्क प्रदान किया गया। इस अवसर पर जनपद सदस्य कैलाश देवांगन सरपंच श्रीमती संतोषी बाई ढीमर ग्राम पंचायत के पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण पुरुष‑महिलाएँ उपस्थिति रहे।सभापति
श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन ने कहा स्वस्थ समाज की नींव संतुलित पोषण आहार है। पोषण रथ के माध्यम से हम हर परिवार को यह संदेश देना चाहते हैं कि सही आहार कोई खर्चीली चीज़ नहीं, बल्कि जागरूकता का परिणाम है।महिला एवं बाल विकास विभाग सभी सहयोगी संस्थानों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!