Uncategorized

स्वामी विवेकानंद वार्ड में भाजपा कार्यकर्ताओ ने सुनी मोदी जी के मन की बात

धमतरी – स्वामी विवेकानंद वार्ड क्रमांक 37 में मोदी जी के मन की बात के 121वें संस्करण का श्रवण भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया. जिसमें मोदी जी ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा मुझे अहसास है कि हर भारतीय को आतंकियों हमले की तस्वीरों को देख कर मन खौल रहा है पहलगाम में हुआ ये हमला आतंक के सरफरस्तो की हताशा को दिखाता है, उनकी कायरता को दिखाता है, आगे उन्होंने कहा कि आपको आपके मोबाइल एप्प सचेत एप्प से मदद मिल सकती है, यह ऐप आपको किसी प्राकृतिक आपदा से बचाने में मदद कर सकता है| इस एप्प से माध्यम से आप मौसम विभाग से जुड़े अपडेट्स प्राप्त कर सकते है, आगे उन्होंने ने कहा कि छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा का विज्ञान केंद्र आज सबका ध्यान खींच रहा है, कुछ समय पहले तक दंतेवाड़ा का नाम केवल हिंसा और अशांति के लिए जाना जाता था, लेकिन अब वहां एक साइंस सेंटर बच्चों और उनके माता पिता के लिए उम्मीद की नई किरण बन गया है इस साइंस सेंटर में जाना बच्चों को बहुत पसंद आ रहा है.मन की बात श्रवण करने वालों में मुख्य रूप से भाजपा जिला कोषाध्यक्ष चेतन हिंदुजा , किसान मोर्चा जिला महामंत्री रोहिताश मिश्रा , युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष देवेश अग्रवाल , वार्ड पार्षद श्रीमती विभा चंद्राकर , दोनों बूथ अध्यक्ष उमेश शाह, शेषकुमार सोनवानी, संतोष देवांगन, सतेंद्र शर्मा, नीरज श्रीवास्तव, राकेश गुप्ता, विशाल रामरख्यानी, अहमद, विकल, राहुल, जय आदि वार्डवासी उपस्थित रहे.

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!