Uncategorized
भखारा में नपं अध्यक्ष ज्योति हरख जैन सहित भाजपाइयों ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात

भखारा-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो प्रोग्राम मन की बात के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि आज देश वासियों का खून खौल रहा है। सबको न्याय मिलेगा और न्याय मिलकर रहेगा। पीएम मोदी ने कहा कि पूरा विश्व आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में 140 करोड़ भारतीयों के साथ खड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा के नवाचार उद्यम की भी चर्चा की।
ऑल इंडिया रेडियो के प्रोग्राम को भाजपा संगठन के आह्वाहन पर नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति जैन, विधायक प्रतिनिधि हरख जैन, हितेंद्र साहू, गौतम पारख,छबि लाल निर्मलकर, परदेशी कंवर, जितेंद्र साहू, डुमेंद्र गंगबेल, भूपेंद्र यादव, युगेश धीवर, चक्र सुदर्शन चंदेल आदि सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।