Uncategorized

फिल्टर प्लांट में महापौर की चौकस नजर: निरीक्षण कर काम को सराहा

शुद्ध पेयजल की आपूर्ति नगर निगम की है पहली प्राथमिकता-रामू रोहरा

जल विभाग पूरी तत्परता और दक्षता से कार्य कर रहा है-अखिलेश सोनकर

धमतरी-नगर निगम महापौर रामू रोहरा ने मंगलवार सुबह महिमसागर वार्ड स्थित फिल्टर प्लांट का निरीक्षण कर कार्यप्रणाली का जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कर्मचारियों से सीधे संवाद कर पानी शुद्धिकरण की प्रक्रिया को समझा और उन्हें बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित किया। मौके पर नगर निगम आयुक्त प्रिया गोयल और जल विभाग के अध्यक्ष अखिलेश सोनकर भी मौजूद रहे।महापौर ने कहा कि शुद्ध पेयजल की आपूर्ति नगर निगम की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने फिल्टर प्लांट के संचालन में लगे कर्मचारियों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि गर्मी के इस मौसम में शहरवासियों को बिना बाधा के जल आपूर्ति मिलनी चाहिए। इसके लिए कर्मचारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी निभानी होगी।निरीक्षण के दौरान कुछ तकनीकी कमियों और व्यवस्थागत खामियों पर भी महापौर की नजर गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तुरंत इन खामियों को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल शुद्धिकरण प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गुणवत्ता से कोई समझौता न हो, यह सुनिश्चित करना हर कर्मचारी की ज़िम्मेदारी है।आयुक्त प्रिया गोयल ने भी तकनीकी पहलुओं पर अपनी राय देते हुए कहा कि मशीनों का समय-समय पर मेंटेनेंस जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जहां भी सुधार की गुंजाइश हो, वहां त्वरित कार्रवाई की जाए। जल विभाग अध्यक्ष अखिलेश सोनकर ने कहा कि विभाग पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है और फिल्टर प्लांट की दक्षता में लगातार सुधार किया जा रहा है।महापौर ने फिल्टर प्लांट के रिकॉर्ड, जल सैंपलों की रिपोर्ट और वितरण प्रणाली की समीक्षा भी की। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि नगर निगम द्वारा जल आपूर्ति को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है और किसी भी नागरिक को जल संकट न झेलना पड़े, इसके लिए निगम पूरी तरह सजग है।निरीक्षण के अंत में महापौर ने सभी कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि एक टीम भावना से काम करें तो किसी भी चुनौती को आसानी से पार किया जा सकता है। उन्होंने कर्मचारियों को गर्मी के इस मौसम में विशेष सतर्कता बरतने और नागरिकों की समस्याओं का तुरंत समाधान करने की अपील की।इस मौके पर उपायुक्त पीसी सार्वा,पार्षद अज्जू देशलहरे,कार्यपालन अभियंता महेंद्र जगत, सहायक अभियंता प्रकृति जगताप, उप अभियंता लोमस देवांगन कमलेश ठाकुर उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!