Uncategorized

कलेक्टर एवं एसपी धमतरी ने धमतरी भखारा रोड का संयुक्त स्थल निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश

सड़क दुर्घटनाओं पर लगेगी लगाम,पिछले वर्ष एक्सीडेंट में 19 प्रतिशत और मृत्यु में 6 प्रतिशत की कमी

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सुधार, निर्माण कार्य तेज करने के निर्देश

सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कलेक्टर धमतरी एवं पुलिस अधीक्षक धमतरी द्वारा संयुक्त रूप से ग्राम देमार, पिपरछेड़ी, कोलियारी, सेमरा एवं सिहाद के मार्गों पर स्थित दुर्घटना जन्य क्षेत्र (ब्लैक स्पॉट्स) का विस्तृत निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण में स्थानीय एस डी ओ पी, थाना प्रभारी और तहसीलदार के अलावा यातायात प्रभारी, लोक निर्माण विभाग , परिवहन विभाग एवं राजस्व अमला भी शामिल रहे।निरीक्षण के दौरान प्रत्येक ब्लैक स्पॉट के कारणों का गहन अध्ययन किया गया- जैसे सड़क की भौगोलिक स्थिति,यातायात दबाव,सड़क चौड़ाई, मोड़ों की संरचना,दृश्यता, प्रकाश एवं संकेतक बोर्डों की उपलब्धता तथा दुर्घटनाओं के ऐतिहासिक आंकड़ों का भी परीक्षण किया गया।अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि चिन्हित स्पॉट्स पर यथाशीघ्र सुधारात्मक कार्य प्रारंभ किया जाए
आवश्यकतानुसार सड़क चौड़ीकरण
रिफ्लेक्टर एवं रोड सेफ्टी मार्किंग
चेतावनी एवं सूचना बोर्ड,स्पीड ब्रेकर,रंबल स्ट्रिप्स,स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए भारी एवं तेज गति वाले वाहनों की निगरानी बढ़ाई जाएl यातायात नियम उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही की जाए l स्कूल, हाट-बाज़ार एवं आबादी क्षेत्र के पास अतिरिक्त सुरक्षा उपाय लागू किए जाएँ l

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन का फोकस

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि
प्रत्येक जीवन अनमोल है ब्लैक स्पॉट्स पर सुधार कार्य प्रशासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल हैं।वहीं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यातायात प्रबंधन, जागरूकता एवं सख्त निगरानी के माध्यम से दुर्घटनाओं में कमी लाना हमारा साझा लक्ष्य है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!