Uncategorized

मगरलोड पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री कर रहे आरोपी के विरुद्ध की गई कार्यवाही, 38 पौवा शराब जप्त


धमतरी। थाना मगरलोड को मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम भरदा नहर पुल के पास बोडऱा में एक व्यक्ति शराब रखकर बिक्री कर रहा हैं की सूचना के आधार पर तत्काल मगरलोड पुलिस द्वारा ग्राम भरदा नहर पुल के पास बोडऱा में रेड कार्यवाही कर अवैध रुप से शराब बेच रहे आरोपी कुंजल कंवर पिता मदन कंवर 35 वर्ष रांकाडीह के कब्जे से थैले के अंदर 38 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक में 180-180 एम. एल.भरी हुई कीमती 3040 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना मगरलोड में धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया है।कार्यवाही में थाना मगरलोड से प्रआर.जैतराम जोगी,आर.प्रफुल्ल रात्रे, कीर्तन सोनकर,राकेश साहू, म.आर. लता साहू का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!