नगर निगम ने चलाया मवेशी धरपकड़ अभियान
शहरवासियों को ट्रैफिक जाम, सड़क दुर्घटनाओं और साफ-सफाई संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने चला अभियान

धमतरी। नगर निगम द्वारा शहर में आवारा पशुओं की समस्या को नियंत्रित करने के उद्देश्य से धर पकड़ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत नगर निगम की टीम ने अंबेडकर चौक से अर्जुनी चौक तक सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार का आवारा मवेशी उक्त क्षेत्र में नहीं पाया गया, जो कि नगर निगम के प्रयासों की सफलता को दर्शाता है।नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा ताकि शहरवासियों को ट्रैफिक जाम, सड़क दुर्घटनाओं और साफ-सफाई संबंधी समस्याओं से राहत मिल सके। साथ ही पशुपालकों से भी अपील की गई है कि वे अपने पशुओं को खुला न छोड़ें। यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर अपने मवेशियों को सड़क पर छोड़ता पाया गया, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम की यह पहल न केवल शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाएगी, बल्कि नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा को भी सुनिश्चित करेगी। अभियान में नगर निगम की टीम के साथ पशुपालन विभाग व पुलिस विभाग का सहयोग भी सराहनीय रहा।