Uncategorized

सड़क दुर्घटना व उसमें होने वाली मृत्यु,घायलों की जानकारी देने के लिए बनाए गये

आई रेड, आई डार लाइव,त्रिनयन एप व ऑनलाईन टूल्स के बारे में दिया प्रशिक्षण

एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में समस्त थाना,चौकी के नामांकित सभी अधिकारी,कर्मचारियों रहे उपस्थित

एसपी ने सभी अधिकारी,कर्मचारियों को अनिवार्य रुप से सीखने के दिये निर्देश

पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में एवं उप पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री मोनिका मरावी के मार्गदर्शन में पुलिस मुख्यालय द्वारा सड़क दुर्घटनाओं के प्रकरणों के विश्लेषण एवं अपराध विवेचना में सहायता के लिए बनाए गये एप आई रेड आई डार लाइव ऐप ,त्रिनयन एप के संचालन हेतु पुलिस कार्यालय धमतरी के सभा कक्ष में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया था।जिसमें सभी थाना से नामांकित पुलिस अधिकारी,कर्मचारी प्रशिक्षण में सम्मिलित हुए। सड़क दुर्घटनाओं की थानावार अपडेट जानकारी जैसे पुलिस डाटा, सीआईटीएनएस डाटा एवं आई रेड डाटा का संग्रहण आटोमेटिक रुप से एक ऑनलाईन शीट में एकत्रित हो जाता है एवं टुल के माध्यम से पुलिस मुख्यालय को भेजी जाने वाली सड़क दुर्घटनाओं संबंधी अनेक प्रकार की जानकारी स्वत: ही निर्मित हो जाती है। प्रतिदिन घटित सड़क दुर्घटनाओं की जानकारी आई रेड एप में आसानी से भरी जा सकती है।
पुलिस कार्यालय धमतरी में उक्त टूल्स एवं आई रेड एप का पूर्ण प्रशिक्षण एनआईसी में पदस्थ डिस्ट्रिक्ट रोल आउट मैनेजर संदीप सोनकर द्वारा जिले के समस्त थानों से आये अधिकारी कर्मचारियों को आई रेड का प्रशिक्षण दिया गया।
साथ ही पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा निर्देशित किया गया की एन्ट्री आई रेड आई डार एप में दर्ज करने थाने के सभी अधिकारी कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से आना चाहिए।
समस्त थाने उक्त टूल का उपयोग कर प्रतिदिन घटित हो रही सड़क दुर्घटनाओं की एन्ट्री आई रेड आई डारएप में दर्ज करें जिससे एन्ट्री अपडेट रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!