Uncategorized

चरित्र शंका पर पति ने हंसिया से गला रेतकर की पत्नी की हत्या

नगरी के वार्ड क्रमांक 15 कोटपारा निवासी आरोपी पति धनेश्वर पटेल 26 वर्ष ने घर के कमरे में अपनी पत्नी मीनाक्षी पटेल को हंसिया से गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी तीन माह पहले हुई थी। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरु किया गया।मामले में नगरी थाना प्रभारी शरद ताम्रकार ने बताया कि नगरी वार्ड क्रमांक 15 कोटपारा में पति ने अपने की हत्या कर दी। बताया कि आरोपी अपनी पत्नी की चरित्र पर शंका करता था और किसी के साथ कहीं जाने पर विवाद करता था, और फिर विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी की हत्या कर दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!