Uncategorized

वरिष्ठ पत्रकार प्रेम मगेन्द्र को 8 को रायपुर में मिलेगा पत्रकारिता गौरव सम्मान

धमतरी के वरिष्ठ पत्रकार प्रेम मगेन्द्र को वक्ता मंच रायपुर द्वारा 8 जून को प्रदेश स्तरीय पत्रकारिता गौरव सम्मान प्रदान किया जाएगा।आयोजन समिति की ओर से भेजे गए आमंत्रण पत्र में कहा गया है कि रायपुर की वक्ता मंच छत्तीसगढ़ प्रदेश की सामाजिक व साहित्य संस्था है। इस संस्था द्वारा 8 जून रविवार की शाम 5 बजे रायपुर के सिविल लाइन स्थित वृंदावन हाल में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ संभावनाएं और चुनौती विषय पर परिचर्चा होगी। इस कार्यक्रम में धमतरी के वरिष्ठ पत्रकार प्रेम मगेन्द्र को स्व. बंशीलाल शर्मा की स्मृति में प्रदेश स्तरीय पत्रकारिता गौरव सम्मान प्रदान किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!