Uncategorized

सोरिद में विधायक ओंकार सहू ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण


धमतरी। सोरिद नाला से मुक्तिधाम तक बनाए जा रहे नाले के निर्माण कार्य में जमकर अनियमितताएं बरती जा रही हैं। इस परियोजना की लागत 1 करोड़ 64 लाख रुपये है, लेकिन निर्माण कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही है। विधायक ओंकार साहू ने वार्ड वासियो की शिकायत पर निर्माणाधीन सोरिद नाला का औचक निरीक्षक किया, उन्होंने पाया कि निर्माण के नाम पर ठेकेदार द्वारा खुलेआम मनमानी की जा रही है। तय मानकों के अनुसार जहाँ 6-6 इंच पर छड़ बाँधनी थी, वहाँ अब 1-1 फुट के अंतर पर सरिया लगाया जा रहा है। छड़ की मोटाई में भी खेल हो रहा है। 10 से 12 एमएम की जगह 8 से 10 एमएम की कमजोर छड़ें लगाकर गुणवत्ता में लापरवाही किया जा रहा है। वार्डवासियों नें विधायक को बताया कि नगर निगम के जिम्मेदार इंजीनियर फील्ड में नहीं रहते हैं, ठेकेदार को कार्य करने के लिये लापरवाही पूर्वक मंजूरी प्रदान की जा रही है। अगर इसी तरह नाला निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग और इंजीनियर की अनुपस्थिति रही तो भविष्य में बड़ी परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। विधायक ओंकार साहू नें कहा कि इन घटनाओं से स्पष्ट होता है कि धमतरी नगर निगम को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करने और गुणवत्ता को प्राथमिकता देने की आवश्यकता है। मौके पर शहर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष आकाश गोलछा, नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर, उप नेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन, पूर्व पार्षद सोमेश मेश्राम, ऋषभ ठाकुर, सूरज पासवान, रमेश देवांगन, भगवानी सिन्हा, सोनू मंडावी आदि की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!