Uncategorized

श्री प्रेम प्रकाश आश्रम चेरिटेबल ट्रस्ट धमतरी द्वारा रथ यात्रा पर किया गया भण्डारे का आयोजन


धमतरी। आचार्य सद्गुरु स्वामी टेऊँराम जी महाराज के 139 वें जन्मोत्सव पर आयोजित पांच दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत भगवान जगन्नाथ के रथ यात्रा के पावन अवसर पर भगवान जगन्नाथ जी के दर्शन के लिए आतुर धमतरी के ग्रामीण क्षेत्रों से पधारने वाले यात्रियों के लिए श्री प्रेम प्रकाश आश्रम चेरिटेबल ट्रस्ट धमतरी के द्वारा भण्डारे की व्यवस्था की गई जिसमें आचार्यश्री के भक्तों ने बड़ी संख्या में 100 से भी अधिक सेवादारियों ने सेवा में भाग लिया एवं भगवान जगन्नाथ के 8000 से भी अधिक दर्शनार्थियों के तन की क्षुधा का शमन करने हेतु उन्हें भगवान की भोजन प्रसादी खिलाकर सेवा का सौभाग्य पाया श्री प्रेम प्रकाश आश्रम चेरिटेबल ट्रस्ट धमतरी के अध्यक्ष गुरुदेव सद्गुरु स्वामी भगत प्रकाश जी महाराज ने अजमेर से सेवादारों का मनोबल बढ़ाने हेतु एवं आचार्यश्री के द्वारा चलाए जाने वाले अखण्ड भंडारा की महिमा को बताते हुए स्वरचित छन्द को गाकर सुनाते हुए सन्देश के साथ साथ आशीर्वाद भी भेजा है.कार्यक्रम के प्रथम दिवस रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक धमतरी की रामधुनी मण्डली के द्वारा अपने 150 से भी अधिक सदियों के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के द्वितीय दिवस रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक दादा श्री बालचंद रोहरा के परिवार के द्वारा भजन एवं भोजन के भण्डारे का आयोजन किया गया इस भजन कीर्तन के आयोजन में भजन अंताक्षरी का आयोजन किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!