Uncategorized

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात की हर कड़ी नये सृजन व नवाचार के लिए प्रोत्साहित करती है- अखिलेश सोनकर

विंध्यवासिनी वार्ड में सुनी गई मोदी जी की मन की बात


धमतरी। मोदी जी की मन की बात के 123वें एपिसोड का श्रवण विंध्यवासिनी वार्ड पार्षद अखिलेश सोनकर के निवास में कार्यकर्ताओं के साथ सुना गया। आज की इस एपिसोड में योग दिवस पर हुए कार्यक्रम पर फोकस किया गया। हिन्दुस्तान के काला अध्याय जो इंदिरा गांधी ने लिखी थी उस एमरजेंसी ने कैसे संविधान की हत्या की थी, उसके बारे में आज मन की बात माध्यम से बताया। बोडोलैंड के क्षेत्रीय भाषा के साथ क्षेत्रीय व्यवसाय ,खासी समाज जो एली सिल्क लोकल फोर वोकल मेघालय का सिल्क जो गर्मी में ठंडी और ठंडी में गर्मी का काम करता है। तेलंगाना की भद्राचलम की महिला पहले रोजी मजदूरी काम करती थी पर अब मिलेट्स से बिस्कुट बना रही है महिला अब आत्म निर्भर हो रही है ऐसे मुद्दों से मन की बात कार्यकम में अलग अलग राज्यों में हिन्दुस्तान की खूबसूरती देखने और सुनने को मिलती है। निगम जल विभाग अध्यक्ष अखिलेश सोनकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात की हर कड़ी देश को उत्साह से भर देती है। और नये सृजन व नवाचार के लिए प्रोत्साहित करती है। इस कार्यक्रम ने वार्ड पार्षद अखिलेश सोनकर,शिव नेताम, दिनेश पटवा , श्याम सोनकर,वेद नारायण कुंभकार,लोकेश देवांगन,निलेश सोनकर,रमेश निर्मलकर ,भव्या सोनकर उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!