Uncategorized

भखारा नपं अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने जयपुर में सुनी प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात


भखारा। प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात के आज के एपिसोड को भखारा नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति जैन व विधायक प्रतिनिधि हरख जैन ने जयपुर में सुना. और उनकी बातों पर अमल करने का संकल्प लिया। मोदी जी ने कहा कि अमरनाथ यात्रा से जुड़े लोगों की सेवा के काम में लोग जुड़ते हैं। जगह-जगह भंडारे अपने खर्चे से तीर्थ यात्रियों के लिए धर्मशालाओं की और रहने की व्यवस्था करते हैं. कैलाश मानसरोवर यात्रा का फिर से शुभारंभ हुआ है कैलाश मानसरोवर यानि भगवान शिव का धाम हिंदू सहित कई धर्म में, हर परंपरा में कैलाश को श्रद्धा और भक्ति का केंद्र माना गया है. 3 जुलाई से पवित्र अमरनाथ यात्रा शुरू होने जा रही है और सावन का पवित्र महीना भी कुछ ही दिन दूर है अभी कुछ दिन पहले हमने भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा भी पूर्ण किया है. एक भारत श्रेष्ठ भारत के भाव का प्रतिबिंब है पूरे समर्पण से पूरे अनुसार विश्व में श्रद्धा अनुसार मनाया जा रहा है। कैलाश भक्ति और श्रद्धा का केंद्र है कैलाश मानसरोवर यात्रा वापस शुरू होने वाली है। योग से ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़े लोगों का योग के प्रति लगाव बढ़ा. योग दिवस पर दिव्यांगों ने योग किया. नौसेना की जहाज पर भी योग की झलक मिली . करोड़ों लोगों ने योग दिवस पर योग किया. योग की भव्यता दिनों दिन बढ़ रही है. शांति स्थिरता योग की खास बात है. साँस और साधना एक साथ चले. दुनिया ने योग की ताकत पहचानी . मोदी जी ने शुभांशु शुक्ला से संवाद किया और अंतरिक्ष मिशन पर बात की। स्वच्छ भारत अभियान से भी और स्थानीय कर्मचारियों के भरोसे भी कोरोना पर हम जीत पा रहे हैं. घर-घर नल जल योजना से ऐसी बीमारियों पर भी लगाम लगी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!