Uncategorized

सालो से फरार स्थायी वारंटी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार


धमतरी। धमतरी पुलिस थाना सिटी कोतवाली धमतरी द्वारा लंबे समय से फरार स्थायी वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। थाना सिटी कोतवाली की पुलिस टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई में भाऊ नेताम पिता छिल्लू नेताम 24 वर्ष निवासी भटगांव देवारपारा, थाना रुद्री को तामील किया गया है। उक्त आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली धमतरी में कुल चार स्थायी वारंट लंबित थे, जिसमें वह लगातार फरार चल रहा था। पुलिस को उसकी गतिविधियों की गोपनीय सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस टीम द्वारा दबिश दी गई और उसे नियमानुसार गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!