कांकेर प्रभारी गुरुमुख सिंह होरा ने ली कांग्रेसियो पदाधिकारियों की बैठक

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी का संगठनात्मक मासिक समीक्षा एवं मंडल सेक्टर पुर्नगठन संबंधी महत्त्वपूर्ण रविवार को राजीव भवन कांकेर में बैठक आहूत की गयी। उक्त बैठक में मंडल,सेक्टर पुर्नगठन संबंधी कांकेर जिला प्रभारी गुरुमुख सिंह होरा उपाध्याय छतीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं पूर्व विधायक धमतरी विशेष रूप से शामिल हुए।कार्यक्रम के जिला प्रभारी श्री होरा नें कहा कि जिला कार्यकारिणी, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों सहित मोर्चा संगठन के जिला अध्यक्षों की बैठक कर ब्लाकों में मंडल कमेटी के गठन हेतु सांसद,पूर्व सांसद प्रत्याशी, क्षेत्रीय विधायक,पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं वरिष्ठ नेताओं के साथ आवश्यक समन्वय स्थापित करते हुए उक्त मंडल एवं सेक्टर में जाकर गठन किया जावेगा साथ ही, मंडल कमेटियों के गठन में ब्लाक प्रभारियों के माध्यम से सतत् निगरानी भी रखेंगें। मंडल एवं सेक्टर कमेटी गठन में प्रक्रिया में उदयपुर नवसंकल्प शिविर में पारित प्रस्तावनुरूप अनुसूचित जाति, आदिवासी, पिछड़ा, अल्पसंख्यक व महिला वर्ग को न्यायसंगत प्रतिनिधित्व देते हुए 50 प्रतिशत पद व 50 वर्ष के कम आयु वर्ग के युवाओं तथा एक व्यक्ति एक पद को लागू किया जाना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में श्रीमती सावित्री मंडावी , विधायक भानुप्रतापपुर,बिरेश ठाकुर उपाध्याय प्रदेश कांग्रेस कमेटी, श्रीमती सुभद्रा सलाम , अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी एवं नरेश ठाकुर, नरेंद्र यादव, ठाकुर राम कश्यप, हेमंत ध्रुव, जनकनन्दन,तरेंद्र मंडावी,बाबा गढ़पाले,पुरुषोत्तम गजेंद्र, नवली मीणा मंडावी, नितिन पोटाई, गणेश सोनी अकरम कुरैशी, कांकेर जिला के समस्त प्रदेश पदाधिकारीगण वरिष्ठ कांग्रेस जन कांग्रेसजन,जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एन.एस.यू.आई. सेवा दल, किसान कांग्रेस, समस्त निर्वाचित जन प्रतिनिधिगण, पूर्व विधायकगण, पार्षद, पूर्व पार्षद, जिला पंचायत, जनपद पंचायत के सदस्य, आई.टी. सेल के पदाधिकारीगण सहित समस्त ब्लॉक अध्यक्ष अपने जोन प्रभारी, सेक्टर प्रभारी उपस्थित रहे.बैठक में सभी ब्लॉक अध्यक्ष, शहर अध्यक्ष ब्लॉक स्तर पर किये गये सम्पूर्ण कार्यक्रम का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
