Uncategorized

शाला प्रवेशोत्सव में एसपी ने विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद,’राष्ट्र ऋण’ निभाने एवं संवाद की संस्कृति अपनाने का दिया संदेश

शिक्षा को मिला तकनीक और ज्ञान का संबल-एसपी ने स्मार्ट बोर्ड (टीवी पैनल) का किया शुभारंभ

विद्यालय के पुस्तकालय के लिए की 11,000 रूपये की उत्कृष्ट पुस्तकों की योगदान देने की घोषणा

स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, सिंगपुर में आयोजित शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं पालकों को संबोधित करते हुए शिक्षा, संस्कार, गुरु-शिष्य परंपरा,राष्ट्र निर्माण एवं आधुनिक शिक्षा व्यवस्था पर प्रेरणादायी उद्बोधन दिया।
सूरज सिंह परिहार ने कहा कि आज के विद्यार्थी ही विकसित भारत के भविष्य तथा राष्ट्र के वास्तविक कर्णधार हैं। यदि उन्हें प्रारंभिक अवस्था से ही उत्तम संस्कार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन एवं सही मार्गदर्शन प्राप्त हो, तो वे न केवल आदर्श नागरिक बनेंगे, बल्कि समाज और राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में भी महत्वपूर्ण एवं सकारात्मक भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि गुरु का स्थान मानव जीवन में सर्वोच्च एवं वंदनीय है। जिस प्रकार सम्पूर्ण सृष्टि गुरुत्वाकर्षण के सिद्धांत पर संतुलित एवं संचालित होती है, उसी प्रकार प्रत्येक विद्यार्थी का व्यक्तित्व, चरित्र और भविष्य उसके गुरु के ज्ञान, मार्गदर्शन एवं संस्कारों पर आधारित होता है। इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी का परम कर्तव्य है कि वह अपने गुरुजनों का सम्मान करे, उनके आदर्शों का अनुसरण करे तथा उनके मार्गदर्शन में जीवन के उच्चतम लक्ष्यों को प्राप्त करने का सतत प्रयास करे।विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्होंने उनसे उनके जीवन के लक्ष्य पूछे। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित शिक्षकों एवं श्रोताओं से भारतीय संस्कृति से जुड़ा प्रेरक प्रश्न पूछा कि “ऋण कितने प्रकार के होते हैं?” सही उत्तर देने वाले को मंच से सम्मानित करने की घोषणा की। Lउन्होंने आगे कहा कि समय की आवश्यकता को देखते हुए एक चौथा ऋण राष्ट्र ऋण भी है, जिसे प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों, ईमानदारी, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के माध्यम से चुकाना चाहिए। जिस दिन प्रत्येक नागरिक राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेगा, उस दिन भारत को विश्व की महाशक्ति बनने से कोई नहीं रोक सकेगा। पुलिस अधीक्षक ने सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती खेमन बाई के समाजसेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे निरंतर योगदान की सराहना की.
शिक्षा में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने की दिशा में पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने विद्यालय परिसर में स्थापित स्मार्ट बोर्ड (टीवी पैनल) का विधिवत उद्घाटन किया। प्राचार्य डॉ. वी.पी. चंद्रा के शिक्षा के प्रति समर्पण एवं विद्यालय के उत्कृष्ट प्रयासों से प्रभावित होकर उन्होंने विद्यालय के पुस्तकालय हेतु 11,000 रूपये मूल्य की उत्कृष्ट पुस्तकों का दान देने की घोषणा की।कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट एवं प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।उक्त शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में संयुक्त कलेक्टर डॉ. कल्पना ध्रुव, विद्यालय के प्राचार्य डॉ. वी.पी. चंद्रा, सरपंच लोमेश्वर साहू, थाना प्रभारी मगरलोड श्री प्रमोद अमलतास, विद्या भारती के पदाधिकारी विवेक सक्सेना एवं लक्ष्मणराव आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!