Uncategorized

बिजली बिल में बढ़ोतरी से आम जनता पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ, सरकार राहत दे – दीपक सोनकर

धमतरी। नगर निगम धमतरी के नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर ने छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे बिजली बिलों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि महंगी बिजली के कारण आम नागरिकों, किसानों, छोटे व्यापारियों और मध्यमवर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई के बीच बिजली बिल में लगातार वृद्धि से लोगों का घरेलू बजट प्रभावित हो रहा है। ऐसे समय में सरकार को आम जनता को राहत देने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए। उन्होंने मांग की कि बिजली दरों की समीक्षा कर आम उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक आर्थिक दबाव का सामना न करना पड़े।
दीपक सोनकर ने कहा कि सरकार को जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बिजली की बढ़ती लागत पर नियंत्रण करने और उपभोक्ताओं के हित में ठोस निर्णय लेने चाहिए। उन्होंने आशा जताई कि राज्य सरकार जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र आवश्यक कदम उठाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!