Uncategorized

सात सूत्रीय मांगो को लेकर पार्षदों द्वारा महापौर को सौंपा गया ज्ञापन,जनहित के विभिन्न मुद्दों व जनता की मांगो पर कराया महापौर का ध्यानाकर्षण

सात सूत्रीय मांगो को लेकर स्वतंत्र पार्षदों द्वारा महापौर को ज्ञापन सौंपा गया.जिसमे औद्योगिक वार्ड क्रमांक 7 में रेल्वे अतिक्रमण के नाम से 287 गरीब मूल निवासी परिवार की बेघर कर दिया गया है। इन सभी गरीब परिवार को आवास प्रदान करने हेतु नगर पालिक निगम धमतरी द्वारा हितग्राही से 1,75,000 रूपये अंशदान राशि की मांग किया जा रहा है। निर्धन परिवार यह अंशदान राशि देने के लिये सक्षम नहीं है। अतः अंशदान राशि को कम कर प्रत्येक घर के लिये 75,000 रूपये किया जाये और इस अंशदान राशि को किस्तों में निर्धारित किया जाये।प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन मकानों की किस्त राशि समय पर जारी किया जाये.भूमिहीन गरीब परिवारों का शहरी आवासीय प‌ट्टा हेतु नवीन नवीनीकरण सर्वे रिपोर्ट वार्ड पार्षदों को प्रदान किया जाये.शहर के सभी सार्वजनिक सुलभ शौचालय जिनका मरम्मत टेंडर हो चुका है। ठेकेदरों को तीन माह पूर्व वर्क ऑर्डर मिलने पर भी मरम्मत कार्य नहीं किया गया है। अविलम्भ मरम्मत कार्य पूर्ण किया जाये.गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को बी.पी.एल. राशन कार्ड जल्द प्रदान किया जाये। (जो पात्र है, जिनके पास पूर्ण दस्तावेज है। जिससे बी.पी.एल. परिवार को शिक्षा व स्वास्थ्य का लाभ मिले,वर्तमान कार्यकाल में पार्षद निधि का कार्य, टेंडर नहीं होने से शहर के वार्डो का विकास कार्य रुक गया है। टेंडर प्रक्रिया जल्द पूर्ण कर वार्डो के विकास को गति प्रदान करने, निगम क्षेत्र का शिकायत मांग समय में नहीं हो रहा है। अतः मांग है, छोटा व बड़ा कार्यों के आधार पर समस्या समाधान की समय-सीमा तय किया जाये। जिससे निगम के सभी विभाग की समस्या को निराकरण निर्धारित विधि में किया जा सके। ज्ञापन सौंपने वालो में पार्षद मदन नेवारे,प्रकाश सिन्हा,कोमल सार्वा,रामेश्वर वर्मा,कुशल लोढ़ा शामिल रहे.

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!