Uncategorized

मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभार्थियों को मिल रहा लाभ – विकास मरकाम

प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष ने केन्द्र के लाभार्थियो का किया सम्मान

नगरी. भारतीय जनता पार्टी मंडल मगरलोड शक्ति केंद्र परसवानी के अंतर्गत बूथ क्रमांक 33 सांकरा 34 चारभाठा,32कमरौद, 31भरदा 30 परसवानी में आज लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष विकास मरकाम थे। लाभार्थियो का नारियल भेंट कर सम्मान किया गया तत्पश्चात विकास मरकाम ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चलाई जा रही योजना प्रधानमंत्री आवास, किसान सम्मान निधि,फसल बीमा, शौचालय,कोरोना वैक्सीन,जल जीवन मिशन, उज्ज्वला गैस जैसे कई योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियो को मिल रहा है। और एक तरफ राज्य की भूपेश सरकार छत्तीस घोषणा कर छत्तीसगढ़ वासियो के साथ छलावा कर रही है गंगाजल की झूठी कसम खाकर शराब बंदी, सभी किसानो का कर्ज़ा माफ, विधवा पेंशन 1000 रूपये से 1500 रूपये , बेरोजगार युवाओं को प्रतिमाह 2500 रूपये देने का वादा से मुकर गए। विकास मरकाम ने आगे कहा कि ऐसे झूठी लबरी सरकार को आने वाले चुनाव में सबक सिखाना है और छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाना है। आज़ की इस अवसर पर प्रमुख से मंडल अध्यक्ष विजय यदु ,सांसद प्रतिनिधि भवानी यादव ,जनपद सदस्य हीरामन धुव्र, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष लोकेश साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा कविता यादव, नंदनी सिन्हा ,महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य राधा साहू, डुगेश्वरी साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष उर्वशी साहू ,महामंत्री भानुप्रिया, मंडल उपाध्यक्ष गैंदाबाई,बुथ अध्यक्ष सांकरा कन्हैया साहू, सरपंच प्रतिनिधि झनेश्वर साहू, गजेन्द्र साहू, बुथ अध्यक्ष भरदा खूब लाल साहू , कमरौद विष्णु साहू,चारभाठा केदार राम साहू, पिछडा़ वर्ग मोर्चा महामंत्री ईशु साहू,पूर्व सोसायटी अध्यक्ष मेघा मोहन ध्रुव,बुथ पालक बुधराम साहू, भागवत साहू,संतु साहू,यवन साहू, तुलाराम साहू सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!