Uncategorized

सावन के पावन तीसरे सोमवार को महापौर रामू रोहरा ने रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में की गंगा आरती

बोल बम समिति के विशेष आमंत्रण पर पहुंचे रूद्री, शिवमय हुआ वातावरण

सावन मास के तीसरे सोमवार को रूद्री स्थित पवित्र रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित गंगा आरती में नगर निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा ने सहभागिता की।यह कार्यक्रम बोल बम समिति के द्वारा अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। गंगा आरती की दिव्य ज्योति और हर हर महादेव के गूंजते जयघोष से सम्पूर्ण वातावरण शिवमय हो गया।
शिवभक्तों की भीड़, डमरू की ध्वनि, और गंगा जल की पावन छटा ने सभी भक्तों को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।
इस अवसर पर महापौर रामू रोहरा ने कहा सावन मास शिव उपासना का सबसे श्रेष्ठ काल है। ‘बोल बम’ जैसे आयोजन समाज को भक्ति, ऊर्जा और संस्कारों से जोड़ते हैं। भगवान शिव की आराधना से समस्त कष्टों का निवारण होता है। इस पावन आयोजन का हिस्सा बनकर मैं स्वयं को धन्य मानता हूँ।
गंगा आरती के बाद महापौर जी ने श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया एवं समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!