Uncategorized

वन विभाग ने वन क्षेत्र में बने 30 अवैध झोपडिय़ों पर चलाया बुलडोजर

दक्षिण सिंगपुर वन परिक्षेत्र में लगभग 71 एकड़ भूमि पर ग्रामीणों द्वारा किया गया था अतिक्रमण


धमतरी। जिले में वन विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। लगभग 71 एकड़ में अतिक्रमित वन भूमि पर कब्जा हटाया गया है।
बता दे कि दक्षिण सिंगपुर रेंज में वन भूमि पर कब्जा करने की शिकायत पर वन विभाग द्वारा अतिक्रमणकारियों को लगातार अतिक्रमण हटाने नोटिस जारी किया गया था लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने के कारण वन विभाग द्वारा बल पूर्वक अतिक्रमण हटाया गया। ज्ञात हो कि पिछले कुछ सालों से उक्त क्षेत्र में अतिक्रमण काफी बढ़ा है। अतिक्रमणकारियों ने पेड़ काटकर लगभग 30 झोपडिय़ा बना ली गई थी। जिसे जेसीबी से समतल किया गया। दक्षिण सिंगपुर वन परिक्षेत्र अन्तर्गत दक्षिण खड़मा और पूर्व सिंगपुर बीट की आरएफ 32 और 36 में लगभग 32 ग्रामीणों ने अवैध कब्जा कर झोपडिय़ों का निर्माण कर खेत भी बनाया गया था। वन विभाग की इस कार्रवाई से वन क्षेत्र के अतिक्रमणकारियों में हड़कम्प है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!