पुरी में हुआ इनरव्हील क्लब ईस्ट जोन मीटिंग मिलेंगे का भव्य आयोजन

इनरव्हील के चार स्तरीय इंटरनेशनल एसोसिएशन डिस्ट्रिक्ट क्लब की संयुक्त बैठक मिलेंगे का आयोजन पुरी में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। इस ऐतिहासिक अवसर की मेज़बानी डिस्ट्रीक्ट 326 द्वारा की गई, जिसमें पूरे भारत से लगभग 500 सदस्य शामिल हुए.कार्यक्रम में प्रेरणादायक वक्ताओं ने उपस्थितजनों का मार्गदर्शन किया। पूर्व अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती ममता गुप्ता, एसोसिएशन अध्यक्ष श्रीमती ज्योति महिपाल और डिस्ट्रीक्ट चेयरमैन श्रीमती मधुस्मिता त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम और भी विशेष बना।धमतरी क्लब की अध्यक्ष श्रीमती सुधा अग्रवाल और पीडीसी श्रीमती जागृति दोशी सहित कई गणमान्य सदस्यों ने इस अवसर पर भाग लिया।इस ईस्ट जोन मीटिंग का मुख्य उद्देश्य संगठन को और अधिक सशक्त बनाना, प्रेरणा और नेतृत्व विकास के लिए मार्गदर्शन प्रदान करना था। यह आयोजन इनर व्हील की एकता, उत्साह और सेवा भावना का प्रतीक बना। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी श्रुति अग्रवाल द्वारा दी गई।
