Uncategorized

लोहरसीं में जोन स्तर छत्तीसगढ़ीया ओलंपिक का शुभारंभ

जिला कांग्रेस अध्यक्ष, महापौर सहित कांग्रेसी नेता हुए शामिल

धमतरी/ भूपेश बघेल सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के प्राचीन खेलों को बढ़ावा देने पंचायत स्तर पर छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है. इस प्रकार के आयोजन होने से ग्रामीण क्षेत्रों में खासा उत्साह देखी जा रही है खास बात यह है कि इसमें हर उम्र के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं जो इस प्रतियोगिता को और रोचक बना रही है.

इसी कड़ी में ग्राम पंचायत लोहरसीं में राजीव मितान क्लब के सहयोग से जोन स्तर पर छत्तीसगढ़िया ओलंपिक शुभारंभ में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शरद लोहाना उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम महापौर विजय देवांगन ने की एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में युवा नेता आनंद पवार,जनपद सदस्य रोशनी प्रकाश पवार,मोनिका नेताम सरपंच,उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

तत्पश्चात सभी प्रतिभागियों को खेल भावना से खेल खेलने की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शरद लोहाना ने कहां की माननीय श्री भूपेश बघेल जी का आभार जिन्होंने छत्तीसगढ़ को एक अलग पहचान देने की मुहिम छेड़ी आज इसी कड़ी में धमतरी जिला सहित पूरे प्रदेश भर में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है. हमारे मुखिया के द्वारा सरकार बनने के प्रथम दिन से ही किसानों एवं छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कार्य किया जा रहा है संस्कृति के क्षेत्र में तीजा पर्व का आयोजन हो या खेल क्षेत्र में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के माध्यम से हमारे पारंपरिक खेल गिल्ली डंडा, भंवरा जैसे विलुप्त होती खेलों को एक नया मंच प्रदान किया जाना हो।


कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं महापौर विजय देवांगन ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री की पहल पर छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को भी तवज्जो देने और लोगों में खेल के प्रति जागरूकता लाने के लिए किए गए इस आयोजन से ग्रामीण अंचलों का खेल अब गांवों से निकलकर शहरों तक पहुंचेगा। इसकी शुरुआत राजीव युवा मितान क्लब स्तर हो गईं है। इसके बाद फिर विकासखंड,नगरीय क्लस्टर स्तर, जिला,संभाग और अंतिम में राज्य स्तर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी,सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए धमतरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राज्य स्तर में प्रथम स्थान आने वाले खिलाड़ियों को 10 हजार रू.देने की घोषणा किया गया।
विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित युवा नेता आनंद पवार ने उपस्थित प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं की पवार ने आगे कहा कि प्रदेश की मुख्या भूपेश बघेल जी द्वारा राजीव युवा मितान क्लब का गठन कर युवा शक्ति को संगठित किया आज युवाओं के द्वारा छत्तीसगढ़िया खेल के इस महाकुंभ का नेतृत्व किया जा रहा है जो गड़बो नवा छत्तीसगढ़ की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है,

इस दौरान सरपंच चंद्रशेखर साहू, दिनेश सिन्हा,परमानंद अडिल, सीताराम ध्रुव,शंकर लाल नेताम, टिकेश्वर साहू,उषा भीखम साहू, हरीनाथ सिन्हा,पितांबर साहू, कुबेर गंजीर,रामकुमार निर्मलकर, होमेश्वर साहू,बलराम साहू,सरजू पटेल,सांवली राम साहू,देवनारायण गजेंद्र, हरिनाथ सिन्हा,ओंकार सोनवानी,दीपक सोनकर, कुंजबिहारी,पुष्कर देवांगन,राजीव मितान के अध्यक्ष विनय गंगबेर एवं सदस्य गण,बड़ी संख्या में ग्रामीणजन,स्कूल के शिक्षक,शिक्षिकाएं,प्रतिभागी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!